{"_id":"5b9028df867a55787b026826","slug":"181536174303-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव को साफ सुथरा रखने में हो सभी का योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव को साफ सुथरा रखने में हो सभी का योगदान
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन की ओर से स्वच्छता को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 20 ग्राम पंचायतों को कूड़ा उठाने की रिक्शाएं दी गईं। वहीं साफ-सफाई में सभी के योगदान को जरूरी बताया।
बुधवार को जुबिलेंट में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी हेमंत कुुमार ने कहा कि पंचायतों को रिक्शाएं प्रदान करना सराहनीय कार्य है। इससे गांव की गलियों और मोहल्लों की सफाई आसानी से हो सकेगी। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को ईमानदारी से काम करना चाहिए। पंचायतों और वरिष्ठ नागरिकों से कहा कि जल बचाने के लिए प्रयास करें। अपने-अपने गांव में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करें। जिससे आने वाली पीढ़ियों को परेशानी से बचाया जा सके। इसके अलावा फसल उत्पादन के लिए रसायनिक खाद का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी। जैविक खाद के प्रयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। राधेश्याम सिंह ने सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रमों की जानकारी दी। एस के दीक्षित ने कहा कि हमारा प्रयास गांव और शहरों को साफ रखना है। इस अवसर पर राजीव तिवारी, ग्राम प्रधान गुरुवचन सिंह, कुंवरपाल सिंह, रमेशचंद, डा. पुष्पेंद्र सिंह, डा. सीमा, विनोद आदि मौजूद रहे।