{"_id":"5b58d5864f1c1b4e748b70d1","slug":"181532548486-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिगरी गंगा में दिखने लगा बारिश का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिगरी गंगा में दिखने लगा बारिश का असर
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। पिछले दिनों से हो रही बारिश का असर तिगरी गंगा में दिखने लगा है। बुधवार को जलस्तर में पांच सेमी का उफान दर्ज किया गया। पहाड़ और मैदान की बारिश से अभी जलस्तर और भी बढ़ेगा।
बुधवार को गंगा का जलस्तर 199.65 मीटर रिकार्ड किया गया जबकि मंगलवार को 199.65 पर था। वहीं बिजनौर बैराज से 51945 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। हरिद्वार से केवल 39428 क्यूसेक पानी ही छोड़ा गया है। बाढ़ नियंत्रण के सूत्रों की मानें तो कल और परसों में पानी बढ़गा। क्योंकि बिजनौर के मैदानी क्षेत्र में बारिश हो रही है। जिसके चलते बिजनौर में गंगा की सहायक नदियों में उफान होगा जोकि, बिजनौर बैराज पर पानी का दवाब बनाएगा। इसके अलावा पहाड़ बरसने से हरिद्वार बैराज पर पानी जमा हो जाएगा। कहा जा रहा है कि गुरुवार आज बिजनौर और बैराज से भी अधिक मात्रा में पानी छोड़ा जा सकता है। फिलहाल तिगरी में बाढ़ के हालात तो नहीं है लेकिन, खतरे का निशान ज्यादा दूर भी नहीं रहा है। 202 मीटर पर खतरे का निशान लगा हुआ है। इससे ऊपर पानी जाने पर खादर में बाढ़ आ जाएगी। अगर पानी 200 भी पहुंचता है तो खादर के खेतों में पानी भरना तय है। वहीं खादर के किसानों को खेतों में पानी घुसने के साथ साथ गांव में भी पानी आने का खतरा बना हुआ है। बाढ़ नियंत्रण के जेई रणधीर सिंह ने जलस्तर की पुष्टि की।