{"_id":"5b5235eb4f1c1b61508b4751","slug":"181532114411-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डींगरा बिजलीघर को चालू किए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डींगरा बिजलीघर को चालू किए जाने की मांग
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। भारतीय किसान संघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से वर्ष 2005 में बनकर तैयार डींगरा बिजलीघर को चालू कराए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन में आगामी पेराई सत्र में गन्ना पर्ची वितरण का दायित्व चीनी मिल प्रशासन को ही दिए जाने की मांग की गई है।
भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा के नेतृत्व में किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी संजय कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में डींगरा बिजलीघर को चालू किए जाने की मांग की गई है। कहा है कि लाखों रुपये की लागत से वर्ष 2005 में डींगरा बिजलीघर तैयार हो गया था लेकिन यह चालू नहीं हो पा रहा है। कर्जा माफी का लाभ सभी किसानों को दिए जाने की मांग भी ज्ञापन में की गई है। ज्ञापन में वेव शुगर मिल पर बकाया किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान कराए जाने की मांग की गई है। इस अवसर पर नवनीत त्यागी, पुनीत कुमार, महीपाल सिंह, सचिन कौशिक, सुभाष सैनी आदि मौजूद रहे।