फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   18 year old student also found corona positive in Hasanpur

हसनपुर में 18 वर्षीय छात्रा भी मिली कोरोना पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
18 year old student also found corona positive in Hasanpur
जनपद में कोरोना संक्रमण ने ग्यारह दिन बाद फिर दस्तक दे दी है। अब हसनपुर में 18 वर्षीय छात्रा संक्रमित मिली है। दो दिन में दो मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। मरीजों को होम आइसोलेट कर उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.संजय अग्रवाल ने बताया कि अप्रैल से लेकर अब तक कोरोना से 18 मरीज मिल चुके हैं। 27 मई को आखिरी बार एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली थी। उसके बाद ग्यारह दिन तक जिले में एक भी मरीज नहीं पाया गया था, लेकिन 14 जून को मंडी धनौरा में बुजुर्ग महिला संक्रमित पाई गई। डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार कराया जा रहा है। इसी बीच बुधवार को भी हसनपुर की रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा को कोरोना की पुष्टि हुई है। फिलहाल जिले में दो केस एक्टिव हो गए हैं। वहीं बुधवार को जिले भर में 529 लोगों की कोरोना की जांच कराई गई। जिसमें 184 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। जबकि 345 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि देशभर में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। ऐसी स्थिति में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed