{"_id":"5b4cefbf4f1c1b6f548b4eef","slug":"171531768767-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के जख्मों पर नमक छिड़क रही भाजपा सरकार : जयंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के जख्मों पर नमक छिड़क रही भाजपा सरकार : जयंत
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। किसान की आर्थिक हालत खराब है। ऐसे में बिजली की दरे बढ़ाकर किसानों के जख्म पर नमक छिड़कने का काम किया जा रहा है। प्रदेश में लूट-डकैती, अपहरण और भ्रष्टाचार बढ़ा है जबकि, योगी जी रामराज की बात करते हैं। ये बातें सोमवार को रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहीं।
सोमवार को संभल जाते हुए रालोद के उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद जयंत चौधरी सिहाली जागीर में पूर्व विधायक अशफाक अली खां के आवास पर रुके। यहां उन्होंने प्रेस वार्ता कर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार ने किसानों का बिजली बिल माफ करने की घोषणा कर रही है। वहीं उत्तर प्रदेश में बिजली की दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। किसानों की आर्थिक हालत खराब है। बिजली की बढ़ी दर बढ़ाकर किसान के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम प्रदेश सरकार कर रही है। किसान बढ़ी हुई बिजली की दरों का भुगतान नहीं करेंगे। इसका पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा। 12 अगस्त को प्रदेश के सभी बिजलीघरों का घेराव किया किया जाना है। बिजली दरों के खिलाफ होने वाले आंदोलन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार हर मौर्चे पर विफल साबित हो रही है। किसानों को फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा है। योगी जी कहते हैं कि रामराज्य होगा जबकि, लूट-डकैती, अपहरण और भ्रष्टाचार बढ़ गया है। दुराचार की वारदातें बढ़ी है लेकिन, भाजपा नेता इन वारदातों को सामान्य घटनाएं बता रहे हैं। इसके अलावा एकजुट होकर लोस चुनावों में जुटने की अपील की। इस मौके पर रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी शूरवीर सिंह, चौधरी रामवीर सिंह, पूर्व विधायक अशफाक अली खां, गजेन्द्र सिंह, अटल कुमार, सचिन चौधरी, कुलदीप देवल, सतीश चौधरी आदि मौजूद रहे।