फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   200 गेज मीटर के पार ठहरा जलस्तर, जग्देपुर की फसलों पर संकट

200 गेज मीटर के पार ठहरा जलस्तर, जग्देपुर की फसलों पर संकट

Sun, 23 Jul 2017 02:10 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
200 गेज मीटर के पार ठहरा जलस्तर, जग्देपुर की फसलों पर संकट
दस सेमी घटा जलस्तर, शनिवार को 85 हजार क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
गंगा का जलस्तर पिलछे दो सप्ताह से 200 गेज मीटर के पार ठहरा हुआ है। इससे ओसीता जग्देपुर के जंगल में पानी भरा हुआ है। जानकारों की मानें तो जब तक जलस्तर 200 गेज मीटर से बीस सेमी नीचे नहीं खिसक जाता, तब तक बाढ़ का पानी फसलों से नहीं निकल पाएगा। बाढ़ का संकट अभी बरकरार है। किसानों की बेचैनी बढ़ रही है। पानी से घिरीं फसलों पर संकट मंडरा रहा है। बाढ़ चौकी पर तैनात अफसर जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं।

पहाड़ों पर बरसात का सिलसिला जारी रहने से जलस्तर में उतार चढ़ाव हो रहा है। पिछले तीन दिन से पहाड़ों पर तेज बरसात नहीं हुई, तो इसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई दिया। तीन दिनों में गंगा के जलस्तर में पचास सेमी तक गिरावट इसी का नतीजा है। बावजूद इसके करीब दो सप्ताह से तिगरी गंगा का जलस्तर 200 गेज मीटर के पार ठहरा हुआ है। गंगा का जलस्तर 200 का आंकड़ा छूते ही ओसीता जग्देपुर के जंगल में लहलहा रही गन्ना व धान की फसलों में बाढ़ का पानी घुस गया था। जो आज तक खेतों में बना हुआ है। इससे जो फसलें बाढ़ के पानी की गिरफ्त में उन फलसों के नष्ट होने का संकट बहुत नजदीक दिखाई दे रहा है। यदि सप्ताह भर और पानी यूं ही फसलों में भरा रहा तो किसान करीब एक हजार से ज्यादा बीघा में लहलहा रही फसलों को नहीं बचा पाएंगे। बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। शनिवार को भी डैम से करीब 85 हजार क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया। इसका असर रविवार को देखा जा सकता है। शुक्रवार को दस सेमी की कमी होने पर यह ब्रजघाट में 200.20 व तिगरी में 200.40 गेज मीटर दर्ज किया गया था, जो शनिवार को ब्रजघाट में 200.00 व तिगरी में 200.30 गेज मीटर दर्ज किया गया। जबकि खतरे का निशान ब्रजघाट में 201.9 गेज मीटर और तिगरी में 202.5 गेज मीटर है। प्रशासन द्वारा बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए लगातार तटबंधन का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed