फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   आज सुबह 10 बजे से फिर वन हो जाएगा नेशनल हाईवे

आज सुबह 10 बजे से फिर वन हो जाएगा नेशनल हाईवे

Tue, 18 Jul 2017 02:31 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
आज सुबह 10 बजे से फिर वन हो जाएगा नेशनल हाईवे
हरिद्वार से कांवड़ लाने का सिलसिला मंगलवार सुबह से हो जाएगा शुरू
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
श्रावण मास की शिवरात्रि के पर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे कांवड़िए मंगलवार सुबह तक गजरौला पहुंच जाएंगे। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए हाईवे को फिर से वन वे कर दिया जाएगा। जबकि हरिद्वार स्टेट हाईवे की एक साइड कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दी जाएगी।
श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक किया गया। अब 21 जुलाई को महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे कांवड़ियों के आने का सिलसिला शुरू जाएगा। पुलिस अफसरों की मानें तो बिजनौर की तरफ से सोमवार शाम को भारी संख्या में कांवड़िए गजरौला की दिशा में रवाना हुए हैं। वह हाईवे होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। कांवड़िए मंगलवार सुबह तक हाईवे पर कब्जा कर लेंगे। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए मंगलवार सुबह दस बजे से हाईवे को फिर से वन वे कर दिया जाएगा। जबकि भारी वाहनों को बदले मार्गों से निकाला जाएगा। गजरौला से हरिद्वार स्टेट हाईवे पर एक लाइन पूरी तरह से कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दी जाएगी। यहां भी भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। हाईवे के कटों को बंद कर दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन



कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए फूल प्रूफ प्लान तैयार है। मंगलवार सुबह दस बजे से हाईवे को वन वे कर दिया जाएगा। हरिद्वार स्टेट हाईवे पर एक लाइन कांवड़ियों के लिए आरक्षित की जाएगी। जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय कुमार, सीओ धनौरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed