फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   सड़क पर जमा मिट्टी कीचड़ में तब्दील, प्रदर्शन

सड़क पर जमा मिट्टी कीचड़ में तब्दील, प्रदर्शन

Sun, 22 Jul 2018 01:36 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर जमा मिट्टी कीचड़ में तब्दील, प्रदर्शन
गजरौला। सड़क पर जमा मिट्टी बारिश पड़ने से कीचड़ में तब्दील हो गई। जिस पर बाइक सवार फिसकर चोटिल हो रहे हैं। मोहल्ले के लोगों ने प्रदर्शन कर रोष जताया। वहीं समाधान दिवस में भी शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला जवाहर नगर के लोगों ने प्रदर्शन किया। इन्होंने बताया कि खाद गुर्जर रोड से रात को मिट्टी से भरे डंपर गुजरते हैं। जिनसे सड़क पर मिटटी गिरती है। सड़क पर काफी मिट्टी जमा हो गई है। इन्होंने प्रदर्शन कर मिट्टी के वाहनों के गुजरने पर लगाने की मांग उठाई। लोगों का कहना है कि मिट्टी से अब कीचड़ जमा हो गया है। आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। पैदल चलना तो मुश्किल हो गया है। वहीं बाइक सवार सबसे ज्यादा परेशान है। इन्होंने कहा कि काफी वाहन रात को निकाले जाते हैं। इससे सड़क भी खराब हो रही है। मोहल्ले के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इन्होंने समाधान दिवस में शिकायती पत्र दिया। जिसमें मिट्टी का खनन कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई। शिकायती पत्र देने वालों में मुखराज चौहान, देवेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, प्रशांत चौधरी, नरेंद्र चौहान, निगम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed