{"_id":"68f00e25c9c15d180103999d","slug":"161-lakh-beneficiaries-received-cylinders-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-149794-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 1.61 लाख लाभार्थियों को मिला सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 1.61 लाख लाभार्थियों को मिला सिलिंडर
Thu, 16 Oct 2025 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। त्योहारी सीजन में दिवाली से पहले सरकार ने जिले के 1.61 लाख लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलिंडर का तोहफा दिया है। बुधवार को कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक व सिलिंडर सौंपे गए। इस दौरान लखनऊ में आयोजित हुए कार्यक्रम से सीएम का लाइव संबोधन भी सुना गया।
पूर्ति विभाग की ओर से कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिले के 1.61 लाख लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना का लाभ दिया गया है। कार्यक्रम में हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने कहा कि सरकार ने पात्रों को निशुल्क राशन वितरण, आवास, आयुष्मान योजना के अन्तर्गत पांच लाख रुपये तक का इलाज और उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस सिलिंडर देने का काम किया है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों से दिपावली के मौके पर स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी करने की अपील भी की। संवाद