फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   खाने को लेकर घराती-बारातियों में चले लाठी-डंडे, दो घायल.

खाने को लेकर घराती-बारातियों में चले लाठी-डंडे, दो घायल.

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
खाने को लेकर घराती-बारातियों में चले लाठी-डंडे, दो घायल.
अमरोहा। खाना को लेकर घराती बरातियों में जमकर लाठी-डंडे चले। इससे मैरिज हॉल में अफरातफरी मच गई। मारपीट में दो बराती घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया स्थित एक बैंक्वेट हॉल की है। इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव तलवार शाहबाजपुर निवासी मुख्त्यार के बेटे आशकार की शादी फत्तेहपुर माफी निवासी शबावुल की बेटी के साथ तय हुई थी। दोनों पक्षों की सहमती से शादी जोया के एक बैंक्वेट हॉल में रखी गई। सोमवार को बरात भी पहुंच गई। बराती खाने खाने के लिए बैठ गए। लेकिन खाने को लेकर बरातियों की दुल्हन के भाइयों से कहासुनी हो गई। इस दौरान रिश्तेदारों ने बीच-बचाव करा दिया। लेकिन कुछ देर बाद घराती बरातियों में जूतम पैजार हो गई। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल बराती रईस और कामिल को जोया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की और से दुल्हन के भाइयों पर मारपीट और रुपये छीनने का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी गई है। इंस्पेक्टर के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed