फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   अमावस्या: नेशनल हाईवे पर दिनभर दस किमी के दायरे में लगा रहा जाम

अमावस्या: नेशनल हाईवे पर दिनभर दस किमी के दायरे में लगा रहा जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
अमावस्या: नेशनल हाईवे पर दिनभर दस किमी के दायरे में लगा रहा जाम
गजरौला। सोमवती अमावस्या पर ब्रजघाट में गंगा स्नान के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके चलते मुरादाबाद-दिल्ली राजमार्ग पर करीब दस किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। 18 घंटे तक श्रद्धालु जाम में फंसे गर्मी से जूझते रहे। ब्रजघाट पुल पर डग्गामार वाहनों का कब्जा होने की वजह से रविवार मध्यरात्रि से ही जाम लगना शुरू हो गया था। जाम खुलवाने को पुलिसकर्मी मशक्कत करते रहे। शाम चार बजे करीब हाईवे पर जाम खत्म हो सका।
विज्ञापन

वट अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा पर स्नान के लिए रविवार रात से ही श्रद्धालुओं का जुटना शुरू हो गया था। ट्रेन, रोडवेज और निजी बसों और निजी वाहनों से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हुआ था। रात में ही निजी वाहनों और डग्गामार वाहनों को पुल पर जहां-तहां लगा दिया गया। इसके चलते रात से ही जाम की स्थिति बनने लगी। रात में करीब बारह बजे से ही जाम लगना शुरू हुआ। करीब 20 से 30 मिनट तक वाहनों के पहिये पूरी तरह से थम गए। तड़के चार बजते-बजते जाम ने नेशनल हाईवे को पूरी तरह से गिरफ्त में ले लिया। इसके बाद ब्रजघाट से दोनों दिशाओं में जाम लगना शुरू हो गया। एक के बाद एक वाहनों के पीछे वाहन फंसते गए। सुबह आठ बजे ब्रजघाट से गजरौला की दिशा में गांव शहबाजपुर डोर तक जाम लग गया। यही हाल ब्रजघाट से दिल्ली की दिशा का भी रहा। लोग जाम में पूरी तरह से फंस गए। करीब दस किलोमीटर लंबा हाईवे जाम की गिरफ्त में आ गया। शाम चार बजे के बाद वाहनों का रेंगना शुरू हुआ। हालांकि जाम की स्थिति रात तक भी बनी रही। देर शाम हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन


लंबा जाम होने से प्रशासन के हाथ पैर फूले
गजरौला। अमावस्या पर गंगा स्नान के दौरान नेशनल हाईवे पर लगे भीषण जाम को देखकर प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए। जाम खुलवाने के लिए जगह-जगह पुलिस कर्मियों की आनन-फानन में ड्यूटी लगाई गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जाम के जाल में बुरी तरह से वाहन इस तरह फंस चुके थे। जिन्हें सुलझाना बहुत मुश्किल हो गया। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर की तरफ जाम नहीं खुल सका। इसलिए यहां वाहनों की लाइन लगी रही। जाम खुलवाने के लिए कई पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह-जगह रोके गए बड़े वाहन
हसनपुर। अमावस्या पर ब्रजघाट में गंगा स्नान के चलते नेशनल हाईवे पर लगा भीषण जाम अधिकारियों के गले की फांस बन गया। जाम लगातार बढ़ता देख जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित कर दिया गया कि उनके क्षेत्र से गजरौला की ओर आने वाले भारी वाहनों को रोक लिया जाए। हसनपुर में बाईपास में सड़क किनारे इसी की वजह से सैकड़ों वाहन रोके गए। यही हाल मंडी धनौरा रोड की तरफ भी रहा।


तिगरी मार्ग भी लगा रहा जाम
गजरौला। अमावस्या पर गंगा स्नान के चलते तिगरी मार्ग पर भी जाम लगा रहा। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हाईवे पर जाम की वजह से ब्रजघाट पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने तिगरी से ओसीता जग्देपुर होते हुए हाईवे पर पहुंचने की कोशिश करने वाले श्रद्धालुओं की वजह से तिगरी मार्ग पर भी हाईवे जैसा ही हाल हो गया। उधर, तिगरी गंगा में स्नान को जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी अधिक रही। दिनभर यहां भी जाम से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed