{"_id":"5cf42870bdec2206fc127d03","slug":"155950500518-jpnagar-news109","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर रोडवेज-ट्रक की भिड़ंत में छह से अधिक यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर रोडवेज-ट्रक की भिड़ंत में छह से अधिक यात्री घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। हाइवे पर तेज रफ्तार रोडवेज और ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गई। धमाके के साथ हुई टक्कर से यात्रियों में चीखपुकार मच गई। आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। एआरएम ने घटनस्थल का मुआयना किया और घायलों का हाल-चाल जाना।
घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव चौधरपुर स्थित थ्री ए बाजार के सामने की है। रविवार को दिल्ली से बरेली के लिए जा रही साहिबाद डिपो की रोडवेज की बस डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव चौधरपुर थ्री ए बाजार के निकट पहुंची। तभी तभी कट से दूसरी तरफ जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी के बस क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों की मद्द से यात्रियों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला और चौधरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में पीलीभीत निवासी जाहिद हुसैन, दिल्ली के ज्योति नगर निवासी लक्ष्मी देवी, बरेली निवासी दीवान सिंह, सुशीला, विशटपाल, मोहम्मद सुहेल, अब्दुल मतीन समेत छह से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। गया सूचना के बाद पुलिस एक घंटे बाद घटना इसथल पर पहुंची तब तक राहगीरो ने घायलों को निजी अस्पताल मे भर्ती करा दिया। सूचना मिलते ही एआरएम संदीप नायक अस्पताल पहुंचे और मरीजों का हाल चाल जाना।