फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   पंजू सराय में चले लाठी-डंडे, सात पर रिपोर्ट

पंजू सराय में चले लाठी-डंडे, सात पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
पंजू सराय में चले लाठी-डंडे, सात पर रिपोर्ट
अमरोहा। दो महिलाओं के बीच हुई मारपीट में एक महिला के मायके पक्ष के लोगों का दखल देना भारी पड़ गया। लाठी-डंडों से लैस आक्रोशित ग्रामीणों ने मायके पक्ष के लोगों की जमकर पिटाई की। पथराव भी हुआ। मारपीट में कई लहूलुहान हो गए। रविवार को गांव में मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घटना नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव पंजूसराय की है। यहां की रहने वाली दो महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। बेटी के साथ मारपीट की खबर मिलते ही अतरासी गांव निवासी निजामुद्दीन अपने बेटे जीसान, फुरकान और कासिम के साथ पंजू सराय पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी। तभी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। सके बाद जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। ग्रामीणों ने अतरासी निवासी तीनों भाईयों की जमकर पिटाई की। जिससे वह लहूलुहान हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बिगड़ते हालातों को संभाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को मारपीट से संबंधित वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। लाठी-डंडे और पथराव की लाइव वीडियो देखकर लोग दंग रह गए। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि घटना तीस मई की है। मामला दो महिलाओं के बीच मारपीट का है। इसके बाद एक महिला के मायके पक्ष के लोगों ने दूसरी महिला को पीट दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने मायके पक्ष के लोगों की लाठी-डंडों से पिटाई कर ली। अतरासी निवासी निजामुद्दीन की तहरीर पर पंजू सराय निवासी समशेर, शमशाद, तौफीक, अनशार, असलूफ, मासूम और विलाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जबकि दूसरे पक्ष की और से चार लोगों पर एनसीआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed