{"_id":"5b4cf08a4f1c1b3c748b5459","slug":"151531768970-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथीन का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथीन का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। पालिका ने बाजार में चेकिंग अभियान चलाया। पॉलिथीन बैन होने के बाद भी एक दुकानदार पॉलिथीन का इस्तेमाल करते हुए पाया गया। जिस पर पालिका ने एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं पॉलीथीन प्रयोग नहीं करने की सख्त हिदायत दी।
सोमवार को नगर पालिका ईओ विजेन्द्र सिंह पाल के नेतृत्व में पॉलिथीन बंदी सफल बनाने को अभियान चला। दुकानदारों से पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने की अपील की गई। वहीं कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी। अभियान में एक दुकानदार पर गंदगी फैलाने और पॉलिथीन का उपयोग के कारण एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने पॉलिथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। पहले ही दुकानदारों के साथ बैठक करके पालिका ईओ ने भी सहयोग की अपील की थी। वहीं चेयरपर्सन अंशु नागपाल ने भी शहर के नागरिकों और व्यापारियों से पॉलिथीन बंदी में साथ देने की अपील की। पालिका की टीम ने बस्ती से शुरू करके मेन मार्केट होते हुए इंदिरा चौक तक चेकिंग अभियान चलाया। दुकानदारों से कहा गया कि किसी भी सूरत में पॉलिथीन का प्रयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर दुकानदार सहयोग नहीं करते हैं तो उन पर कार्रवाई होगी।