फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   15 passengers travelling in a tempo were injured when it collided with a truck.

Amroha News: ट्रक की टक्कर से टेंपो सवार 15 यात्री घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
15 passengers travelling in a tempo were injured when it collided with a truck.
गजरौला। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से टेंपो में सवार 15 यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिए गए।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी आलमी, अफगान, परवीन, अहान, शाजिया, सितारा, अनम, इमामुद्दीन, इरम, सना, जफरुद्दीन और उनके चार अन्य साथी बुधवार रात टेंपो से गजरौला क्षेत्र में रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने आए थे। शादी समारोह कार्यक्रम मंडी धनौरा रोड किनारे एक बैंक्वेट हॉल में था। शादी समारोह में शामिल होने के बाद करीब 11:45 बजे वापस लौट रहे थे। टेंपो बछरायूं थाना क्षेत्र में फत्तेपुर छींतरा गांव निकट पहुंचा था। इस दौरान आए तेेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। इससे टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। उसमें सवार सभी लोग दबकर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उनको घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed