फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   1455 health workers vaccinozed

कोरोना: 1768 स्वास्थ्य कर्मियों में से 1455 ने लगवाया कोरोना का टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
1455 health workers vaccinozed
अमरोहा। कोरोना से बचाव के लिए गुरुवार को मुख्य चिकित्या अधिकारी डा सौभाग्य प्रकाश व 1455 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाया। आज पंजीकृत 1768 लोगों को टीका लगना था लेकिन, 1455 स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया। 313 स्वास्थ्य कर्मी छूट गए हैं। छूटे कर्मचारियों को पंद्रह फरवरी को टीका लगाया जाएगा। वहीं, शुक्रवार (आज) को नौ बूथों पर 877 कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इसमें 467 स्वास्थ्य कर्मी और और बाकी फ्रंट लाइन वर्कर्स शामिल होंगे। सुरक्षा के लिहाज से बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। सीएमओ ने बूथों का निरीक्षण किया। डीएम और एसपी भी अधीनस्थों से पल-पल रिपोर्ट लेते रहे।
विज्ञापन

गुरूवार को कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोया, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा, पीपीसी अमरोहा, वेंकटेश्वरा हॉस्पिटल गजरौला और संजीवनी हॉस्पिटल गजरौला सहित नौ अस्पतालों के 17 बूथों पर हुआ। जिसमे सरकारी, गैर सरकारी स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्री शामिल हुए। जबकि पिछले दिनों हुए टीकाकरण में छूटे स्वास्थ्य कर्मियों को भी शामिल किया गया। टीकाकरण का सिलसिला सुबह 10 बजे से शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलता रहा। दिन भर बूथों पर स्वास्थ्य कर्मियों के आने का सिलसिला जारी रहा। सीएमओ सौभाग्य प्रकाश और एसीएमओ राजकुमार ने बूथों का निरीक्षण किया। यहां मौजूद अधिकारी कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। सभी बूथों पर सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, हैंड सैनिटाइजर कराने की हिदायत दी। डीएम उमेश मिश्रा और एसपी सुनीति भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क दिखे। वह अधीनस्थों से पल-पल की अपडेट लेते रहे। सीएमओ ने बताया कि 18 बूथों पर 1768 को टीका लगाया जाना था। लेकिन 1455 लोग ही टीका लगवाने पहुंचे। जिस कारण 313 स्वास्थ्य कर्मी टीका लगवाने से छूट गए हैं। अब शुक्रवार (आज) को सुबह 10 बजे से 467 स्वास्थ्य कर्मी और 410 फ्रंट लाइन वर्कर्सों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed