{"_id":"5c6c75e5bdec22653c2d267c","slug":"141550611941-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौदह दिन बचे, स्टेडियम निर्माण का आधा काम बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौदह दिन बचे, स्टेडियम निर्माण का आधा काम बाकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। गांव से निकल कर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में धूम मचाने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के जिले के खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम का इंतजार लंबा होता जा रहा है। खेल मंत्री चेतन चौहान के जिले में स्टेडियम निर्माण की रफ्तार सुस्त है। नौ महीने के भीतर निर्माण पूरा करने का दावा करने वाली कार्यदायी संस्था अभी तक पचास फीसदी ही काम पूरा कर सकी है। जबकि इस साल पांच मार्च तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
पांच जनवरी 2018 को खेल मंत्री चेतन चौहान ने शहर से सटे मीरा सराय में स्टेडियम निर्माण का शिलान्यास किया था। इसके साथ यहां खिलाड़ियों की लंबे समय से चली आ रही स्टेडियम की मांग भी पूरी होती दिखी। खिलाड़ियों के सपनों को पंख लग गए। लेकिन खिलाड़ियों को उड़ान भरने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। वजह साफ है कि स्टेडियम निर्माण की रफ्तार का धीमी होना है। छह जून 2018 को निर्माण शुरू हुआ तो लेकिन काम रफ्तार नहीं पकड़ पाया। अभी तक सिर्फ रोड साइड की दीवार खड़ी हो पाई है। तीन तरफ की बाउंड्रीवाल बाकी है। जो बिल्डिंग खड़ी है उनकी छत लदनी बाकी है। पवेलियन की सीढ़ी का काम भी पूरा नहीं हो सका है। अभी तक सिर्फ पचास फीसदी ही काम हो पाया है। जबकि संस्था को पांच मार्च तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य मिला है। राजकीय निर्माण निगम के जेई विशाल आजाद ने बताया कि स्टेडियम निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
औपचारिकता पूरी करने में निकल गए छह महीने
अमरोहा। खेल मंत्री ने पांच जनवरी 2018 को स्टेडियम का शिलान्यास किया था। निर्माण की औपचारिकता पूरी करने में छह महीने निकल गए। पांच जून को टेंडर फाइनल हुआ। इसके बाद साइट पर काम शुरू हो गया। लेकिन जुलाई पहले हफ्ते तक एक ईंट नहीं रखी गई थी। छह महीने गुजरने के बाद सिर्फ मिट्टी गिराई थी। ईंट और सरिया का इंतजाम किया सका था।
विज्ञापन
स्टेडियम निर्माण पर 732.52 लाख होंगे खर्च
अमरोहा। शहर से सटे मीरा सराय में स्टेडियम का निर्माण चल रहा है। ये स्टेडियम 8.34 एकड़ भूमि पर बनेगा। इसके निर्माण पर 732.52 लाख रुपये खर्च करने की योजना है।
स्टेडियम में इन खेलों की होगी सुविधा
- क्रिकेट, एथलेटिक्स, वालीबाल, फुटबाल, हाकी, कबड्डी, खो-खो, हैंडबाल, बास्केटबाल
पहले चरण में होंगे पांच काम
- स्टेडियम की बाउंड्रीवाल
- क्रीड़ाधिकारी का आवास टाइप-3
- मिट्टी भराई
- प्रशासनिक भवन
- ओवर हेड टैंक