{"_id":"5b620c754f1c1b9b3e8b49b6","slug":"141533152373-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान चलाकर जब्त की गई 25 किलो पालीथीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान चलाकर जब्त की गई 25 किलो पालीथीन
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। नगर पालिका की ओर से बुधवार को पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमें दुकानदारों से 25 किलो पॉलिथीन जब्त की गई। वहीं 22 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। वहीं तीन मुर्गा विक्रेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
बुधवार को बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया। जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई जगहों पर पालिका की टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा। अलग अलग दुकानदारों के यहां से पालीथीन जब्त की गई। वहीं एक हजार से लेकर दो हजार रुपये तक जुर्माना भी वसूला गया। इसके अलावा केमिकल लगाकर पकौड़ी बना रहे ठेले वालों को भी हटवाया। सड़े गले फल नष्ट कराए गए। वहीं फ्लाई ओवर के नीचे मछली बेचने वालों को हटाया गया। इसके साथ ही फाजलपुर रोड पर भी अभियान चला। जहां तीन दुकानों पर चिकन बिकते हुए पाया गया। गौरतलब है कि 28 जुलाई से कांवड़ यात्रा के चलते मीट की दुकानों को बंद रखने के आदेश जारी हुए है। जिसके बाद भी कांवड़ मार्ग में मुर्गे के होटल चलते पाए। ये दुकानदार जुर्माना नहीं भर सके। जिसके चलते रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। टीम में अधिशासी अधिकारी बिजेंद्र पाल सिंह, आदेश कुमार, वेदप्रकाश, दीपक, नदीम अख्तर, ललित, इरशाद, सफाई नायक मौजूद रहे।