फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   1356 health workers vaccinized

कोरोना: 2050 में से 1356 को लगा कोरोना का टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
1356 health workers vaccinized
अमरोहा। कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के तीसरे चरण में पंजीकृत 2050 में से 1356 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लगाया गया। जबकि 694 स्वास्थ्य कर्मी छूट गए है। छूटे कर्मचारियों के टीकाकरण के लिए शासन ने नई तिथि नियत की जाएगी। अब शुक्रवार यानी कल सोलह बूथों पर 1787 कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा चार और पांच फरवरी को टीकाकरण होगा। सुरक्षा के लिहाज से बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। डीएम और सीएमओ ने बूथों का निरीक्षण किया। एसपी भी अधीनस्थों से पल-पल रिपोर्ट लेते रहीं।
विज्ञापन

गुरुवार को कोरोना वैक्सीन टीकाकरण के तीसरे चरण में गुरूवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा, हसनपुर, धनौरा, कंबाइंड हॉस्पिटल बछरायूं, सीएचसी गजरौला, संजीवनी मेडिकल कॉलेज गजरौला, वेंकटेश्वरा मेडिकल यूनिवर्सिटी रजबपुर, सीएचसी जोया, सीएचसी नौगांवा सादात, सीएचसी अमरोहा नगर की नई बिल्डिंग, टीवी क्लीनिक, मुन्नी देवी और जिला अस्पताल सहित चौदह अस्पतालों के 18 बूथों पर टीकाकरण कराया गया। जिसमे सरकारी, गैर सरकारी स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्री शामिल हुई। टीकाकरण का सिलसिला सुबह 10 बजे से शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलता रहा। दिन भर इक्का-दुक्का स्वास्थ्य कर्मियों के आने का सिलसिला जारी रहा। डीएम उमेश मिश्रा और सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बूथों का निरीक्षण किया। यहां मौजूद अधिकारी कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। सभी ने सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क हैंड, सैनिटाइजर का पालन किया। एसपी सुनीति भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क दिखीं। वह अधीनस्थों से पल-पल की अपडेट लेते रहीं। सीएमओ ने बताया कि चौदह अस्पतालों में 18 बूथों पर 2050 को टीका लगाया जाना था। लेकिन 1356 लोग ही टीका लगवाने पहुंच चुके हैं। जिस कारण 694 स्वास्थ्य कर्मी टीका लगवाने से छूट गए हैं। अब शुक्रवार सुबह 10 बजे से 1787 नए स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed