{"_id":"5cc355aebdec22074a6ac954","slug":"131556305326-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्ची इंडेड को लेकर मझौला क्रय केंद्र पर किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्ची इंडेड को लेकर मझौला क्रय केंद्र पर किसानों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। गन्ना पर्ची समय से न मिलने के विरोध में गांव मझोला के ग्रामीणों ने सेंटर पर जमकर हंगामा किया और तौल नहीं होने दी। इस दौरान गन्ना निरीक्षक से जमकर नोकझोंक हुई। आरोप है कि किसानों की अभी तक 50 प्रतिशत पर्ची आई है। खेतों में 40 फीसदी तक गन्ना खड़ा है। किसान परेशान है।
तीन दिन से गांव मझोला के सेंटर पर तौल न होने से किसानों के ट्रैक्टर ट्रालियों की लाइन लगी थी। तौल इंचार्ज के पहुंचते ही किसान एकत्र हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। किसानों का आरोप है कि मझोला के सेंटर पर गांव मझोला, वारसाबाद, फौंदापुर व पाल के किसान जुड़े है। गन्ने का इंडेड यानि कलेंडर अन्य गन्ना सेंटरों से बहुत पीछे चल रहा है। तीन दिनों में शुक्रवार को तौल शुरू हुई है और किसानों को पर्ची नहीं मिल रही है। करीब 40 फीसदी तक किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा है। तौल बंद होने की सूचना पर पहुंचे गन्ना निरीक्षक बिजेंद्र सिंह को किसानों ने घेर लिया और जमकर हंगामा किया। उन्होंने मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। उच्चाधिकारियों ने किसानों की पर्ची बढ़ाने का आश्वासन दिया। इसके बाद तौल शुरू हो सकी। इस मौके पर किसान अनुज चौधरी, चंद्रप्रकाश सिंह, पवन सिंह, नौबहार सिंह, उमेश, राकेश सिंह, जयवीर सिंह, कुशवीर सिंह, बंटी, कल्लन सिंह, राहुल, पीतम सिंह, सुमित कुमार, अनिल कुमार, योगेश, नन्हें सिंह, अजयवीर सिंह, रणवीर सिंह, लटूर सिंह, ओमवीर सिंह आदि रहे।