{"_id":"5b4cf07a4f1c1b50748b550e","slug":"131531768954-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। ग्राम प्रधान संगठन की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानों ने समस्याओं पर विचार विमर्श किया। वहीं शोषण के खिलाफ आवाज उठाने को संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
सोमवार को पैराडाइज होटल में प्रधानों की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि सभी प्रधानों को अधिकारी एक समान नजर से देखें। कमजोर प्रधानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्राम विकास अधिकारी का तबादला तभी कराया जाए, जब दूसरा अधिकारी चार्ज ले ले। ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर पाल सिंह खड़गवंशी ने कहा कि प्रधान गांव के विकास की रीढ़ की हड्डी है। इसलिए अधिकारी प्रधानों का शोषण ना करें। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के विकास के लिए प्रेरित किया जा रहा है लेकिन इसके लिए कोई अलग से धन मुहैया नहीं होता। ग्राम पंचायत की निधि गांव के विकास में ही लगाने की बात कही। एक प्रधान ने कहा कि ब्लॉक में अस्सी प्रधान है लेकिन, बैठक में चालीस ही मौजूद हुए, यह चिंता की बात है। प्रधानों को एकजुट होना होगा। अगली बैठक ब्लॉक सभागार में दो अगस्त को करने की बात कही। वहीं न्याय पंचायत स्तर पर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मनोनीत किए। इस अवसर पर सतेंद्र सिंह, कावेंद्र सिंह, शम्मी, बलजीत, सत्यप्रकाश, धर्मवीर सिंह, सुनील कुमार, शौ सिंह, लजपत सिंह, इंद्रपाल, पंकज कुमार, फूलचंद आदि मौजूद रहे।