फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ऋण वितरण में अधिक किसान आएंगे

ऋण वितरण में अधिक किसान आएंगे

Tue, 17 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
ऋण वितरण में अधिक किसान आएंगे
मंडी धनौरा। एक ओर सहकारी समितियां ऋण वसूली में पिछड़ रही हैं वही धनौरा पश्चिम सहकारी समिति ने ऋण वितरण की 90 फीसदी वसूली कर विकास खंड में पहला स्थान प्राप्त किया है। धनौरा पश्चिम सहकारी समिति की बैठक में स्टाफ को इसके लिए बधाई दी गई। कार्यालय परिसर में हुई बैठक में सभापति चमन सिंह ने कहा कि समिति किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों को और अधिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रबंध निदेशक से योजना बनाने के लिए कहा। उन्होंने खाद व बीज आदि का उचित प्रबंध करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि समिति के 3271 सदस्यों में से 585 सदस्यों को 4.28 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया था। बीते वित्तीय वर्ष में 3.86 करोड़ रुपये की वसूली कर ली गई है। समिति की आय बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक हिमांशु कुमार, रमेश सिंह, राजू बादशाह, जयकारी देवी, प्रेम सिंह, उर्मिला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed