{"_id":"5b4cefb54f1c1b40748b51d0","slug":"131531768757-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने बिजली और गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने बिजली और गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। भाकियू की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बिजली की समस्या और बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा किसानों ने उठाया। वहीं समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
सोमवार को अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि कई जगहों पर बिजली लाइने काफी जर्जर हो चुकी है। आए दिन लाइनों के तार टूटकर गिरते रहते हैं। इससे हादसों का अंदेशा तो रहता है ही साथ ही किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कहा कि गन्ना भुगतान नहीं होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गन्ना सर्वे अभी तक पूरा नहीं हुआ है। किसान आर्थिक रुप से परेशान है। बैठक में पहुंचे गन्ना समिति धनौरा के सचिव और ज्येष्ठ विकास निरीक्षक ने किसानों को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वेब शुगर से 31 मार्च तक का गन्ना भुगतान कराया गया है। पूरा भुगतान कराने के लिए चीनी की बिक्री पर निभर्रता बनी हुई है। एससीडीआई ने आगामी सत्र में समय से चीनी मिल चालू होने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता इकबाल खां और संचालन गिरीराज सिंह ने किया। बैठक में राजेंद्र सिंह, वेदपाल सिंह, देवराज सिंह, सतपाल सिंह, तेजपाल सिंह, दिनेश, इरफान अली, सतेंद्र सिंह, सेवाराम, अजीत चौधरी मौजूद रहे।