फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   13 people including two women injured in separate incidents of assault

मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं सहित 13 लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
13 people including two women injured in separate incidents of assault
गजरौला। मिट्टी डालने को लेकर क्षेत्र के गांव चकनवाला में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद लाठी डंडे चल जाने पर दोनों तरफ से सात लोग घायल हो गए। आधी रात के बाद घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। उधर दो अन्य झगड़ों में महिला सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी में भेजा।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव चकनवाला में बुधवार की रात साढ़े नौ बजे कुछ लोग सड़क को उखाड़ रहे थे। जिसकी मिट्टी पड़ोसी कुलदीप के घर सामने डाल दी। कुलदीप ने घर सामने मिट्टी डाले जाने का विरोध किया। आरोप है कि इसी बात को लेकर दबंगों ने लाठी डंडे लेकर उसके साथ मारपीट कर दी। उसे बचाने आए पिता चंद्रपाल सिंह, मां कैलाशो व राजकुमार को लाठी डंडों से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जबकि दूसरी तरफ से जय प्रकाश, उसका भाई सुभाष, पिता डालचंद घायल हो गए। गांव में झगड़े की सूचना पाकर पुलिस पहुंची। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी भेजा। पुलिस ने कुलदीप की तहरीर पर डालचंद, जय प्रकाश व उसके भाई सुभाष के खिलाफ मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरी तरफ से जयप्रकाश ने चंद्रहास, राजकुमार, लेखराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर में हुए झगड़े में लाठी डंडे चल जाने पर एक पक्ष के मोहम्मद शाकिर व उसका भाई नईम जबकि दूसरी तरफ से इसरत घायल हो गए। वहीं नगर के मोहल्ला धुनपुरी में गुरुवार की सुबह कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। लाठी डंडे चल जाने पर एक तरफ से राजू, सोनू व दूसरी ओर से निर्मला घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। थाना प्रभारी शरद मलिक का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed