फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   13 free animals are ruining the crops caught by the farmers

किसानों ने पकड़े फसलों को चौपट कर रहे 13 छुट्टा पशु

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
13 free animals are ruining the crops caught by the farmers
फसलों को चौपट कर रहे आवारा और छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए प्रशासन ने कोई इंतजाम नहीं किए तो किसान खुद ही सामने आए। सुबह एकत्र हुए किसानों ने 13 गोवंशीय छुट्टा पशुओं को घेर कर पकड़ा। जिनको रस्सी से बांध कर गोशाला ले गए। सूचना एसडीएम मंडी धनौरा को दी। एसडीएम ने ईओ और पशु चिकित्सा अधिकारी को मौके पर जाने व गोवंशीय पशुओं के रखने के इंतजाम करने के निर्देश दिए। पशुओं को गोशाला में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह चौहानपुरी और आस पास के किसान खेतों में गए तो छुट्टा पशुओं को फसल चौपट करते देख उनका धैर्य जवाब दे गया। इसके बाद आस पास के किसान एकत्र हो गए। लाठी डंडे और रस्सी मंगवा ली गईं। ट्रैक्टर ट्राली और ट्रैक्टर टिपलर भी मंगा लिए। जिससे कोई मारने वाला पशु हमला करे तो उससे बचा जा सके। किसानों ने घेराबंद कर 13 पशुओं को पकड़ लिया। उनको ट्रैक्टर टिपलर के पीछे बांध कर नगर पालिका की गोशाला ले गए। एसडीएम मंडी धनौरा अरुण कुमार को फोन कर पशुओं के पकड़े जाने की खबर दी।
विज्ञापन

बताया कि साहब इन पशुओं ने फसलों को तबाह कर दिया है। पशु पकड़ लिए गए हैं। इनको कहां ले जाएं। जिसके बाद एसडीएम ने पशु चिकित्सा अधिकारी और ईओ को मौके पर जाने व पशुओं को देखने व उनके रखने के इंतजाम के निर्देश दिए। किसानों ने बताया कि उन्होंने पकड़े गए पशुओं को गोशाला में छोड़ दिया है। किसानों में जॉन राजपूत, नरेश सिंह चौहान, जगतपाल सिंह, शीशराम चौहान, कलुआ चौहान, भोलू सिंह, चंद्रपाल सिंह चौहान, राजेश चौहान, सुंदर चौहान, राजपाल सिंह, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed