फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   कांवड़ियों की डगर में नेशनल हाइवे के गड्ढो से होगी परेशानी

कांवड़ियों की डगर में नेशनल हाइवे के गड्ढो से होगी परेशानी

Fri, 13 Jul 2018 01:33 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ियों की डगर में नेशनल हाइवे के गड्ढो से होगी परेशानी
गजरौला। भले ही प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं, लेकिन कांवड़ियों की डगर पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दरअसल हाइवे पर जगह जगह गड्ढे हो गए हैं। जिनसे पैदल चलने वाले कांवड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

सावन के महीने में कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। सावन का महीना आने में पंद्रह दिन ही बाकी बचे हैं। कांवड़ यात्रा करीब आ गई है। उधर नेेशनल हाइवे जगह जगह से गड्ढों में तब्दील हो चुका है। हाइवे पर काफी जगहों पर सड़क की बजरी उखड़कर फैल गई है। ट्रैफिक के लिए तो बात अलग है, लेकिन ये गड्ढे कांवड़ियों को परेशारन करने के लिए काफी हैं। गौरतलब है कि सावन के सोमवार को आस आस के जिलों के शिवभक्त ब्रजघाट से गंगाजल लेकर पैदल चलते हैं। सोमवार को इन्हें अपने मंदिर पर पहुंचकर जलाभिषेक करना होता है। काफी शिवभक्त कांवड़ कांधे पर रखकर पैदल चलते हैं तो काफी डाक कावड़ भी लेकर आते हैं।
विज्ञापन

कांवड़ियों के लिए सावन के महीने में निर्धारित तारीखों पर हाइवे को वन वे कर दिया जाता है। ब्रजघाट से गजरौला की ओर जाने के लिए बाई तरफ एक लेन कांवड़ियों के लिए रिजर्व होती है। हाइवे की इसी लेन पर सबसे ज्यादा गड्ढे बन गए हैं। गड्ढों से कांवड़ियों को पैदल चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed