फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   200.50 गेज मीटर पहुंचा जलस्तर, खादर क्षेत्र के किसानों में दहशत

200.50 गेज मीटर पहुंचा जलस्तर, खादर क्षेत्र के किसानों में दहशत

Fri, 21 Jul 2017 02:30 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
200.50 गेज मीटर पहुंचा जलस्तर, खादर क्षेत्र के किसानों में दहशत
गुरुवार को 20 सेमी दर्ज की गई जलस्तर में बढ़ोत्तरी, छोड़ा गया 80 क्यूसेक पानी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
पहाड़ी इलाकों में फिर शुरू हुई झमाझम बरसात और हरिद्वार व बिजनौर डैम से गंगा में लगातार छोड़े जा रहे पानी का असर मैदानी इलाकों में दिखाई दे रहा है। गुरुवार को जलस्तर में 20 सेमी की बढ़ोत्तरी होने से जलस्तर 200.50 पहुंच गया। इससे खादर क्षेत्र के किसानों में दहशत बढ़ गई है। बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। ओसीता जग्देपुर के खेतों में बाढ़ का पानी भरा होने से फसल नष्ट होने का संकट गहरा रहा है। किसानों को खेतों से चारा लाने में भी बहुत परेशानी हो रही है। हालांकि बाढ़ अफसर बढ़े जलस्तर पर लगातार नजर रखे हुए हैं।
पहाड़ों पर लगातार तेज बरसात का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। इससे पहाड़ी इलाकों के बड़े जलाशयों में जमा हुए पानी को मैदानी इलाकों में छोड़ा जा रहा है। गुरुवार तड़के करीब अस्सी हजार क्यूसेक पानी डैम से छोड़ा गया। जिससे एक साथ गंगा का जलस्तर बहुत बढ़ गया। इससे गंगा, खतरे के निशान की ओर तेजी से बढ़ती जा रही है। गंगा किनारे बसे खादर क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का पानी घुसना शुरू हो गया। ओसीता जग्देपुर में पहले ही पानी पहुंच चुका है। गुरुवार को जलस्तर बीस सेमी और बढ़ने की सूचना से किसानों की बेचैनी और बढ़ गई।
विज्ञापन

बुधवार को ब्रजघाट में 200 व तिगरी में 200.30 गेज मीटर जलस्तर दर्ज किया गया था । जो गुरुवार को बढ़कर ब्रजघाट में 200.30 व तिगरी में 200.50 गेज मीटर हो गया। फिलहाल जलस्तर खतरे के निशान से ब्रजघाट में 201.9 गेज मीटर और तिगरी में 202.5 गेज मीटर से ज्यादा नीचे नहीं बची है। प्रशासन द्वारा बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए लगातार तटबंधन का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गंगा किनारे बसे लोगों को अलर्ट किया जा चुका है। जलस्तर में अभी और भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। बाढ़ की स्थिति भी बन सकती है। लेकिन बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयारी की जा रही है।
- प्रदीप कुमार, जेई, बाढ़ चौकी तिगरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed