फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   12 persons injured in accident

बजरी से लदे ट्रक और रोडवेज की टक्कर, ड्राइवर-कंडेक्टर सहित 12 घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
12 persons injured in accident
अमरोहा। सवारियों को लेकर अमरोहा से मुरादाबाद को निकली मेरठ के सोहराब गेट डिपो की बस की जोया रोड पर बजरी से लदे ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद सवारियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, कड़ी मशक्कत के बाद बोनट में फंसे बस चालक को केबिन से बाहर निकाला गया। पुलिस ने ट्रक और रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब साढे़ आठ बजे मेरठ की सोहराब गेट डिपो की रोडवेज बस अमरोहा बस अड्डे से करीब 25 सवारियां लेकर मुरादाबाद के लिए निकली। जोया रोड पर नवादा गांव के निकट धर्मकांटे से वजन कराने के बाद बैक हो रहे बजरी लदे ट्रक में पीछे से बस टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। सवारियों में चीख-पुकार मच गई। चालक और परिचालक सहित 12 सवारियां घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

हादसे में यह हुए घायल
बस चालक सतेंद्र कुमार निवासी बुडेरना थाना अमरोहा देहात, परिचालक अली वारिस निवासी धनौरा उर्फ मुरादनगर थाना अमरोहा देहात, यात्री महेश पाल पुत्र जसराम निवासी नौगांवा सादात, सुरेश सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह निवासी मेहम्दी सराय थाना अमरोहा नगर, अब्दुल खालिद पुत्र यूसुफ निवासी बसावंत गंज थाना अमरेाहा नगर, गीता पत्नी राजपाल निवासी मोहल्ला वासुदेव फ्रेंड्स कालोनी थाना अमरोहा नगर, अशोक सैनी पुत्र ओम प्रकाश निवासी प्रेम नगर थाना अमरोहा नगर, राहुल पुत्र राजू निवासी प्रेम नगर, अशोक पुत्र चंदू, रामौतार पुत्र भगवंत सिंह, गोपी पुत्र धर्म सिंह, विनीत पुत्र रमेश सिंह निवासी मोहल्ला बटवाल अमरोहा नगर शामिल हैं। इसमें राहुल पुत्र राजू और विनीत पुत्र रमेश की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों ने दोनों को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed