फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   गठबंधन प्रत्याशी ने ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

गठबंधन प्रत्याशी ने ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
गठबंधन प्रत्याशी ने ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
अमरोहा। संभल के बहजोई में ईवीएम के स्ट्रांग रूम से छेड़खानी के आरोप लगने के दूसरे दिन अमरोहा में भी गठबंधन प्रत्याशी ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने भी ईवीएम की सुरक्षा पर सवाल उठाए। सभी विधानसभाओं के स्ट्रांग रूमों के चारों ओर घूमकर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। एक सीसीटीवी कैमरा बंद मिला। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। डीएम को फोन कर स्ट्रांग रूम के पास बड़ी एलईडी लगवाने के अलावा सुरक्षा में कोई लापरवाही नहीं बरतने की मांग की है।
विज्ञापन

चुनाव संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन ने ईवीएम और वीवीपैट को मंडी परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच रखवाया है। आधुनिक हथियारों से लैस सीमा सुरक्षा बल के जवान स्ट्रांग रूम पर तैनात हैं। किसी को भी स्ट्रांग रूम के इर्दगिर्द घूमने की अनुमति नहीं है। लेकिन गुरुवार को संभल के बहजोई में ईवीएम के स्ट्रांग रूम से छेड़खानी के आरोप के बाद शुक्रवार की शाम अमरोहा में भी गठबंधन प्रत्याशी कुंवर दानिश अली और बसपा जिलाध्यक्ष रामअवतार ने स्ट्रांग रूमों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यहां मौजूद एसडीएम इंद्रनंदन सिंह एवं सीआईएसएफ के प्रभारी के साथ ईवीएम स्ट्रांग रूम के चारों ओर घूमकर सुरक्षा परखी। निरीक्षण के दौरान ईवीएम स्ट्रांग रूम के बाहर का लगा सीसीटीवी कैमरा बंद पाया गया। वहीं स्ट्रांग रूम के पीछे बिजली की कोई उचित व्यवस्था नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। गठबंधन प्रत्याशी ने बड़ी एलईडी लगवाने की मांग की। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने डीएम उमेश मिश्रा से फोन पर वार्ता की। डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद कुंवर दानिश अली संतुष्ट होकर लौट गए।
विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग के नियमों का पूरी तरह पालन हो रहा है। प्रत्याशियों की सुविधा के लिए हर तरह से तत्पर हैं। कंट्रोल रूम में प्रत्याशी और उनके एजेंट्स की निगरानी करने की सुविधा है। मानीटर की जगह एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उमेश मिश्र, जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed