{"_id":"5ba69d09867a557ec524c8e4","slug":"11537645833-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़े ग्रेड पे और एरियरम के इंतजार में हैं सफाईकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़े ग्रेड पे और एरियरम के इंतजार में हैं सफाईकर्मी
Updated Sun, 23 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। जिले के सफाई कर्मचारियों को अब तक सातवें वेतन आयोग का एरियर नहीं मिला है। इसके लिए वह लगातार मांग कर रहे हैं। वहीं बढ़ी ग्रेड-पे का लाभ भी सफाई कर्मियों को नहीं मिल पाया है।
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कुलवंत ने बताया कि जिले में 442 सफाई कर्मी हैं। सातवें वेतन आयोग का जनवरी से अब तक का एरियर किसी को नहीं मिला है। प्रति व्यक्ति करीब 25 हजार तक का एरियर आना है। लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। हम लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं। वहीं सभी विभागों में ग्रेड चार के कर्मचारियों को 1900 ग्रेड-पे दिया जा रहा है। लेकिन पंचायती राज सफाईकर्मियों का ग्रेड-पे 1800 रुपये है। हम इसके बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन ने इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन इस पर विचार कर सफाई कर्मियों के परिवारों के बारे में सोचे।