{"_id":"5b5a1a194f1c1b4a748b7181","slug":"11532631577-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता को नहीं मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता को नहीं मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। प्रदेश और केंद्र सरकार किसान विरोधी हैं। झूठे वादे कर किसानों और मजदूरों को धोखा देने का काम किया है। आम जनता को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। उक्त बातें जयंत चौधरी ने स्वागत कार्यक्रम के दौरान कहीं।
गुरुवार को दिल्ली से बिजनौर जाते हुए रालोद नेता व पूर्व सांसद जयंत चौधरी का गजरौला में इंदिरा चौक पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए उपचुनाव ने साबित कर दिया कि जनता का सरकार से विश्वास उठ चुका है। वहीं साल 2019 के चुनाव में तस्वीर बिल्कुल साफ हो जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2019 के चुनाव में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से 2019 के चुनाव में जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार किसान और मजदूर विरोधी हैं। इस सरकार में पूंजीपति और उद्योगपतियों की संपत्ति में कई गुना वृद्धि हुई है। जबकि किसान और मजदूर और गरीब हो रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शूरवीर सिंह, कुलदीप चौधरी, पूर्व विधायक अशफाक अली खां, सचिन चौधरी, रामदेव सिंह, नरेश, यशवीर, बलजीत, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।