{"_id":"5b58d5844f1c1bb37b8b4962","slug":"11532548484-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने फीस को लेकर फिर हंगामा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने फीस को लेकर फिर हंगामा किया
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। नगर के एक कालेज में अवैध रूप से फीस वसूली को लेकर छात्र-छात्राओं ने कालेज परिसर में हंगामा किया और अवैध वसूली को बंद कराने की मांग की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी कालेज जाकर प्रबंध तंत्र से वार्ता की। तीन दिन के भीतर छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान का आश्वासन के बाद हंगामा शांत हो गया।
नगर के एक कालेज से डीएलएड की शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं ने प्रबंध तंत्र पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए सोमवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया था। एसडीएम ने विद्यार्थियों की शिकायत की जांच जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपते हुए प्राचार्या से जवाब तलब किया था। बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री विपिन सागर के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता कालेज पहुंचे और छात्रों से वार्ता की। छात्रों ने परिषद कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। अभाविप की ओर से प्रबंधन को एक ज्ञापन सौंपा गया। प्रबंध तंत्र की ओर से आशु सिंहल ने तीन दिन के भीतर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्र शांत हुए। इस दौरान अरूण दीक्षित, नितिन चिकारा, मीनू शर्मा, लवलेश, निपुण, प्रिंस चावला, आसिम, ऋषभ आदि मौजूद रहे।