फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   पालिका कर्मचारियों ने केरल बाढ़ पीड़ितों को भेजी मदद

पालिका कर्मचारियों ने केरल बाढ़ पीड़ितों को भेजी मदद

Wed, 12 Sep 2018 12:42 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
पालिका कर्मचारियों ने केरल बाढ़ पीड़ितों को भेजी मदद
गजरौला। केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए पालिका गजरौला से मदद भेजी गई है। अधिशासी अधिकारी सहित समस्त कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन बाढ़ पीड़ितों के लिए दिया। मंगलवार को समस्य कर्मचारियों ने एक दिन के वेतन का चेक अधिशासी अधिकारी बिजेंद्र पाल सिंह को सौंपा। बिजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि इस समय केरल जल प्रलय में बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहां पर लोगों का जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। केरल को राहत पहुंचाने के लिए सरकारों के साथ साथ स्वयंसेवी संस्थाएं, नागरिक अपने-अपने सामर्थ्य से धन और राहत सामग्री भेज रहे हैं। जिस कारण नगर पालिका का भी फर्ज बनता है। पालिका के समस्त कर्मचारियों ने केरल जल प्रलय में राहत हेतु अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराया है। कर्मचारियों ने भी अन्य लोगों से भी मदद का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed