{"_id":"5b4ba94f4f1c1b50748b513e","slug":"111531685199-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ कमेटी को सक्रिय बनाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ कमेटी को सक्रिय बनाने पर जोर
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह वर्ष 2019 की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां जनता के बीच जाने के लिए पर्याप्त हैं। उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि बूथ कमेटियों को सक्रिय बनाना बेहद जरूरी है।
नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में भाजपा नेता ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने जनहित में तमाम योजनाओं को लागू किया है। जनता को इससे अवगत कराया जाए। भाजपा विधायक राजीव तरारा ने कहा कि भाजपा सरकार ने आयुष्मान भारत, दीनदयाल उपाध्याय ज्योति योजना, उज्वला योजना आदि लागू कर गरीबों के लिए बड़ा काम किया है। कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों के साथ जनता से सीधा संवाद कायम करना चाहिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर, पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी, विजय पवार, विवेक अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, यशवंत गुर्जर, वीरेंद्र सिंह, प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।