{"_id":"59ea53304f1c1bee688b6910","slug":"111508528944-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युद्घ स्तर पर चल रहीं ऐतिहासिक मेला की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युद्घ स्तर पर चल रहीं ऐतिहासिक मेला की तैयारियां
Updated Sat, 21 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी के आने की सूचना पर मेला तैयारियों में तेजी
गजरौला (अमरोहा)।
तिगरी गंगा मेला शुभारंभ में महज पांच दिन शेष रह गए हैं। पिछले दस दिनों से तिगरी में मेला स्थल पर मेला की तैयारियां की जा रही हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र तिगरी पहुंचे। यहां कार्य धीमी गति से होता देख मेला प्रभारी से नाराजगी जताई। कहा कि चौबीस घंटे के भीतर मेले का ढांचा तैयार हो जाना चाहिए। मेला स्थल मेले जैसा दिखाई देना चाहिए। प्रशासनिक शिविर समेत पुलिस लाइन, कोतवाली, फायर व तमाम सरकारी शिविर लगकर तैयार हो जाने चाहिए। मेले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम की वजह से अफसरों के हाथ पैर फूले हुए हैं। अफसर अब मेले में युद्ध स्तर पर तैयारियां कराने पर जुट गए हैं। जल्द ही तिगरी में तंबुओं का शहर सजना शुरू हो जाएगा।
कार्तिक पूर्णिमा पर उत्तर भारत में लगने वाला पौराणिक तिगरी मेले का शुभारंभ पच्चीस अक्टूबर को होना प्रस्तावित है। मेला सरकारी होने की वजह से अब अफसर इसकी तैयारियों में गंभीरता दिखा रहे हैं। बुधवार को तिगरी में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक कर जिलाधिकारी ने मेला शुभारंभ कराने के लिए कार्यों में तेजी जाने के लिए मंथन किया था। विभिन्न विभागों के अफसरों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं थीं इसके बाद से मेला स्थल पर चल रहे कार्यों का दायरा बढ़ाया जा रहा है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र तिगरी पहुंचे। यहां मेला स्थल पर तैयारियों का बारीकी के साथ निरीक्षण किया। तैयारियां धीमी गति से चलने के कारण एसपी ने मेला प्रभारी नीरज कुमार से नाराजगी जताई। कहा कि मेला शुरू होने में पांच दिन शेष रह गए हैं। उस हिसाब से मेले का ढांचा भी तैयार नहीं हो पाया है। एसपी ने एसडीएम गंभीर सिंह से कहा कि चौबीस घंटे के भीतर मेला स्थल मेले जैसा दिखाई देना चाहिए। मालूम रहे कि इस बार मेले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक नबंवर के प्रस्तावित कार्यक्रम की वजह से अफसरों के हाथ पैर फूले हुए हैं।
पुलिस लाइन, फायर व कोतवाली के लिए हुई बैरिकेडिंग
गजरौला। तिगरी मेला आयोजन की तैयारियों अब युद्ध स्तर पर की जा रही हैं। शुक्रवार को मेला स्थल पर पुलिस लाइन, कोतवाली, फायर स्टेशन, बिजलीघर समेत कई प्रमुख बिंदुओं के लिए बैरिकेडिंग का कार्य शुरू कर दिया। मेले में रात में प्रकाश की भी व्यवस्था करा दी गई है। बिजलीघर चालू हो गया है। अन्य प्रशासनिक शिविर भी लगने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
तिगरी पहुंच गए झूले, जल्द होंगे तैयार
गजरौला। तिगरी मेला पच्चीस अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। प्रशासनिक शिविरों के साथ मेले में झूला भी पहुंचने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को दो झूलों का सामान मेला स्थल पर पहुंच गया। सदर चौक के पास नाव वाला झूला लगाया जा रहा है। जल्द ही झूला बनकर तैयार हो जाएगा।