फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   हाईवे पर कांवड़ियों का कब्जा, सुरक्षा को प्रशासन ने झोंकी ताकत

हाईवे पर कांवड़ियों का कब्जा, सुरक्षा को प्रशासन ने झोंकी ताकत

Thu, 20 Jul 2017 02:18 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर कांवड़ियों का कब्जा, सुरक्षा को प्रशासन ने झोंकी ताकत
हाईवे पर कांवड़ियों का कब्जा, सुरक्षा को प्रशासन ने झोंकी ताकत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
श्रावण मास की शिवरात्रि पर महादेव का अभिषेक करने के लिए हरिद्वार से कांवड़ियों की भीड़ लौट रही है। वहीं ब्रजघाट से भी कांवड़ियों का आना-जाना लगातार बना हुआ है। हरिद्वार स्टेट हाईवे से लेकर दिल्ली हाईवे पर पूरी तरह से कांवड़ियों का कब्जा हो गया है। हर-हर महादेव के जयकारों के साथ देशभक्ति के नारों से माहौल भक्तिमय कर दिया है। हाईवे पर कांवड़ियों का कब्जा होते देख सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने इंतजाम करने में पूरी ताकत झोंक दी है। जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
21 जुलाई को महाशिवरात्रि पर महादेव का अभिषेक किया जाएगा। इसके लिए हरिद्वार से जल भरकर कांवड़ के साथ रवाना हुए कांवड़िए गजरौला होते हुए गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। कांवड़ियों का सैलाब सड़कों पर दिखाई दे रहा है। बिजनौर, चांदपुर, धनौरा, होते हुए गजरौला में प्रवेश कर रहे कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बम-बम भोले के जयकारों के साथ कांवड़िए गंतव्य की ओर बढ़ते जा रहे हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए मंगलवार सुबह से हाईवे बन वे कर दिया गया था, और भारी वाहनों को बदले मार्ग से चलाया गया था। इसके बावजूद भी सुरक्षा के लिहाज से इंतजाम करने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी हैं। जगह-जगह पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


कांवड़ियों की सुरक्षा में कोई लापरवाही नहीं की जाएगी। प्रदेश राजमार्ग से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग तक पर कांवड़ियों की पूरी सुरक्षा की जा रही है। लगातार कांवड़ियों की संख्या सड़कों पर बढ़ रही है। इसे देखते हुए चौकसी ओर बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय कुमार, सीओ धनौरा।

बेहिसाब गर्मी भी नहीं रोक पाई शिवभक्तों के कदम
गजरौल। बुधवार को गर्मी ज्यादा होने से कांवड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। बम-बम भोले के जयकारों के साथ अपने गंतव्य की ओर कदम बढ़ा रहे शिवभक्तों का हौसला गर्मी भी नहीं तोड़ पाई। बुधवार को दूसरे दिनों के हिसाब से ज्यादा गर्मी पड़ी। हवा के नाम पर एक पत्ता तक भी नहीं हिला। रास्तों में पेड़ की छांव में जरूर कांवड़िए आराम फरमाते दिखाई दिए, लेकिन बेहिसाब गर्मी भी उनके कदम नहीं रोक पाई।


सेवा करने की लगी होड़
गजरौला। मान्यता है कि कांवड़ यात्रियों की सेवा करने से कांवड़ उठाने से कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है। इस लालसा में तमाम स्वयंसेवी व धर्मावलंबी कांवड़ियों की सेवा में जुट गए। जगह-जगह गरम पानी, नीबू पानी, ठंडा पानी, विश्राम की व्यवस्था के इंतजाम के साथ शिविर लगाए गए। नाश्ते, चाय-पानी के स्टाल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed