{"_id":"596bc5f64f1c1bbb108b465b","slug":"111500235254-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम-बम भोले के जयकारों से गूंजने लगा नेशनल हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम-बम भोले के जयकारों से गूंजने लगा नेशनल हाईवे
Updated Mon, 17 Jul 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर संग-संग दिखी ईश भक्ति और देशभक्ति
हर-हर, बम-बम के साथ भारत माता की जय के जयकारों से गूंजा राजमार्ग
केसरिया हुआ हाईवे आज दूसरे सोमवार को होगा शिव का जलाभिषेक
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
श्रावण मास के दूसरे सोमवार की पूर्व संध्या पर रविवार को ब्रजघाट से लेकर हाईवे पर कांवड़ियों के जत्थे गुजरे। हर-हर, बम-बम के उद्घोष से ब्रजघाट हाईवे गूंजने लगा। भक्ति के साथ देशभक्ति का संयोजन देखने को मिल रहा है। हाईवे पर कांवड़ियों के जत्थे में शामिल श्रद्धालु अपने संग तिरंगा लेकर चल रहे हैं।
ब्रजघाट में रविवार को मुरादाबाद, हापुड़ और अमरोहा जनपद के कांवड़ियों का आना शुरू हो गया। भगवान महादेव का गंगा जल से अभिषेक करने के लिए कांवड़िए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। महिला शिवभक्त कांवड़ में जल भरने के लिए ब्रजघाट पहुंच रही हैं। ज्यादातर शिवभक्त कांवड़ को कंधे पर रखकर पैदल अपने गंतव्य की ओर जाते नजर आए। दिनभर हाईवे पर कांवड़ियों के जत्थे चलते रहे। हाईवे बम-बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा। हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ती देख प्रशासन ने हाईवे वन-वे कर दिया। एक लेन पूरी तरह से कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी।
हरिद्वार कांवड़ भरकर लौटने लगे कांवड़िए
गजरौला। रविवार को शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटने शुरू हो गए हैं। आगे डीजे व पीछे कांवड़ियों के जत्थे दिखाई देने लगे हैं। रविवार शाम को हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे कई जत्थे गजरौला से गुजरे। हरिद्वार-बदायूं स्टेट हाईवे पर भी हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज सुनाई देने लगी है। मालूम रहे कि सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक होगा और मुख्य जलाभिषेक इक्कीस जुलाई को महाशिवरात्रि पर किया जाएगा।
विज्ञापन
कांवड़ियों के बीच डांडिया नृत्य
गजरौला। सावन के दूसरे सोमवार पर जलाभिषेक करने के लिए ब्रजघाट से आसपास जनपदों के शिवभक्त कांवड़ लेकर लौटने शुरू हो गए हैं। डाक कांवड़ में शिवभक्तों के बीच डांडिया नृत्य भी हो रहा है। रविवार को ब्रजघाट से लौटते वक्त कांवड़ियों के कई जत्थों में कलाकार भोले के भजनों पर डांडिया नृत्य करते दिखाई दिए।