फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   11 years old heat record broken in April, temperature crossed 41 already

Amroha News: अप्रैल में गर्मी का 11 साल का रिकॉर्ड टूटा, अभी से पारा 41 के पार

Fri, 25 Apr 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 25 Apr 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
11 years old heat record broken in April, temperature crossed 41 already
अमरोहा। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ने लगी है। मई और जून जैसे हालात बने हैं। इस साल 24 अप्रैल का दिन बीते 11 साल में अप्रैल सबसे गर्म रहा है।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि, 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवा चली। सूरज की तपिश और गर्मी ने हर किसी को बेहाल किया। आने वाले दिनों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचाने की संभावना है। ऐसे में लोगों को बेहद सतर्कता बरतनी पड़ेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर के समय वहीं लोग घर से बाहर निकले, जिन्हें जरूरी काम थे। गर्मी के कारण अभी से सड़कों पर सन्नाटा दिखने लगा है। राहगीरों को धूप से बचने के लिए गमछे या छाते का सहारा लेना पड़ रहा है, जो लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। वह धूप से बचने के लिए छांव ढूंढते फिर रहे है। ज्यादातर लोग घरों में दुबके रहे। बिना एसी दफ्तरों में भी आग बरसती रही। लोग पंखे की हवा छोड़कर पेड़ों के नीचे ठंडी हवा लेते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में भीड़ घटी : शहर और कस्बों के मुख्य बाजार में दोपहर में सन्नाटा रहा। जबकि, उमस भरी गर्मी के कारण देर शाम बाजार में खरीदारी के लिए लोग निकले। अधिकतर राहगीर चेहरे पर कपड़ा लपेटकर वाहनों की सवारी करते दिखे।
पिछले सालों का तापमान

वर्ष
अधिकतम
न्यूनतम

2015
38 डिग्री
15.7 डिग्री

2016
38 .2 डिग्री
23.8 डिग्री

2017
38 डिग्री
24 डिग्री

2018
38 डिग्री
18 डिग्री

2019
38 डिग्री
24 डिग्री

2020
33 डिग्री
27 डिग्री

2021
35 डिग्री
21 डिग्री

2022
40 डिग्री
25.6 डिग्री

2023
33 डिग्री
22 डिग्री

2024
37 डिग्री
21 डिग्री
- अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 अप्रैल पिछले 11 साले में सबसे अधिक गरम रहा हैं। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। -

बबलू सिंह, जिला कृषि अधिकारी

- धूप की तपिश से लोग बचने की कोशिश करें। चेहरे पर कपड़ा ढककर निकले। पानी अधिक पीएं। अगर अभी यह हाल है तो जून के महीने में गर्मी के तेवर और तीखे होंगे।
- डॉ. फाइक अली, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed