फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   11 people died of heart attacks in three months

Amroha News: तीन महीने में 11 लोगों की हार्ट अटैक से गई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
11 people died of heart attacks in three months
अमरोहा। ठंड ने हर उम्र के लोगों की परेशानी बढ़ रही है। बुजुर्गों के साथ साथ युवाओं को भी सेहत संबंधी समस्या हो रही हैं। बीते करीब तीन महीने में 11 लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। इसमें युवा सबसे अधिक रहे हैं। दो बच्चों की मौत भी हुई है जोकि बेहद चौकाने वाली बात है। पिछले कुछ दिनों में अस्पताल में भी हार्ट संबंधी रोगियों की संख्या में वृद्धि हुई है। जिला अस्पताल में रोजाना पांच से सात मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं, चिकित्सक ऐसे लोगों को ठंड के साथ तला-भूना खाने से बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मुशीर शफात ने बताया कि आज जिस तरह की लाइफस्टाइल है, उसके कारण न सिर्फ हार्ट का खतरा हो सकता है, साथ ही ये कई अन्य क्रोनिक बीमारियों जैसे डायबिटीज, लंग्स की समस्या और मेटाबॉलिक सिंड्रोम का जोखिम भी बढ़ाने वाली हो सकती है। इसलिए हार्ट अटैक से बचाव के लिए सबसे आवश्यक है आप धूम्रपान से बिल्कुल दूरी बना लें। भले ही आप धूम्रपान न करते हों, सेकेंड हैंड स्मोकिंग से भी बचाव करें। नियमित दैनिक शारीरिक गतिविधि हृदय रोग के खतरे को कम कर सकती है। शारीरिक गतिविधि आपके वजन को नियंत्रित करने में भी मदद करती है। शरीर की नसों को सिकुड़ने से बचती हैं। इसलिए व्यायाम और तेज गति से चलने की आदत बनाएं। तला-भूना खाने से परहेज करें, क्योंकि इससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ता सकता है यह भी हार्टअटैक का मुख्य कारण है।
विज्ञापन


हार्ट अटैक के संकेत
सीने में दर्द, बेचैनी, शरीर के बाएं हिस्से में दर्द, पीठ, कंधे, गर्दन, जबड़े और पेट में दर्द होने के साथ सांस लेने में कठिनाई महसूस होना, हार्ट अटैक के कुछ लक्षणों में से एक है। ऐसी समस्याएं देखें तो गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। तुंरत डॉक्टरों से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------

हृदय के रोगों से बचने के लिए ये करें खानपान
- खाने में नमक का कम इस्तेमाल करें।
- लोकी, करेला, फलियां (बीन्स),टमाटर,लहसुन, हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी आदि को अपने खाने में शामिल करें।
- ब्राउन राइस और साबुत गेहूं सहित साबुत अनाज से बने खाद्य पदार्थ खाएं।
- लौकी का जूस या सूप, अनार का रस, टमाटर का रस या सूप, करेले का जूस, नींबू की चाय आदि पीएं।
- ड्राई फ्रूट्स जैसे अखरोट, बादाम, अंजीर, किशमिश आदि का सेवन करें ।
---------------------
केस-एक
निकाह की रात दूल्हे की हो गई थी हार्ट अटैक से मौत
नौ नवंबर को निकाह के बाद दुल्हन के साथ घर लौटे परवेज आलम उर्फ गुड्डू (42) की शादी के बाद हार्टअटैक से मौत हो गई। परवेज अमरोहा शहर के मोहल्ला नोगजा के रहने वाले थे। उनका मोहल्ला बड़ा दरबार में रहने वाले परिवार की बेटी से निकाह हुआ। निकाह के बाद दुल्हन को लेकर परवेज रिश्तेदारों के साथ घर लौट आए थे। अगले दिन वलीमे (खुशी की दावत) का कार्यक्रम होना था।


केस-दो
तिगरी मेले में रुचि शर्मा की चली गई थी जान
देहात थानाक्षेत्र के गांव चक छावी में किसान ओम प्रकाश शर्मा का परिवार रहता है। उनके दूसरे नंबर के बेटे गौरव के परिवार में पत्नी रुचि शर्मा और पांच साल के बेटे व अन्य परिवार के साथ 27 अक्तूबर को तिगरी मेल नहाने गए थे। 29 नवंबर की रात परिवार खाना खाकर सोया था। 31 नंवबर की सुबह परिवार के सभी सदस्य सकुशल उठे और गंगा में नहाने जाने लगे। जैसे ही परिवार के सदस्य तंबू से निकले तभी रुचि शर्मा को सीने में दर्द की शिकायत हुई और वह पति गौरव के पैरों में बेहोश होकर गिर गई। जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी।


केस-तीन

रेलवे स्टेशन पर लाइन में अरुण कुमार को आया था हार्ट अटैक
संभल के असमोली क्षेत्र के इकरोटिया गांव निवासी अरुण कुमार गुजरात में नौकरी करते थे। दीपावली पर घर आए थे। वापस जाने के लिए लिए 27 अक्तूबर अरुण चचेरे भाई अर्जुन के साथ अमरोहा रेलवे स्टेशन पर आए थे। रिजर्वेशन खिड़की पर लाइन लगी थी। इस पर अरुण कुमार भी बारी का इंतजार कर रहे थे। तभी वह बेहोश हो गए। अर्जुन ने पास आकर देखा तो अरुण कुमार अचैत अवस्था में थे। स्थानीय लोगों की मदद से अर्जुन भाई अरुण कुमार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया था।



केस-चार
मोबाइल फोन देखते-देखते 10 साल के बच्चे को आ गया था हार्टअटैक
मंडी धनौरा के गांव झुझैला चक में दीपक सैनी का परिवार रहता है। उनका 10 साल का पुत्र मयंक पास के ही गांव कैसरा के एक स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। वह बीती 28 दिसंबर की दोपहर करीब तीन बजे अपने घर में पलंग पर बैठकर मोबाइल फोन देख रहा था। मोबाइल फोन देखते हुए मयंक अचानक पीछे की ओर गिर गया। परिजन उसे गांव के ही एक चिकित्सक के पास ले गए। उसने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बच्चे की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed