फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ब्रजघाट पर जाम से मिलेगी निजात, जल्द होगा पुल का उद्घाटन

ब्रजघाट पर जाम से मिलेगी निजात, जल्द होगा पुल का उद्घाटन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
ब्रजघाट पर जाम से मिलेगी निजात, जल्द होगा पुल का उद्घाटन
गजरौला। ब्रजघाट पर लगने वाले जाम से जल्द निजात मिलेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग के छह लेन प्रस्ताव के बाद चल रही पुराने पुल की मरम्मत का काम लगभग पूरा हो गया है। ब्रजघाट पर छह लेन राष्ट्रीय राजमार्ग के पुल का आगामी दो सप्ताह में उद्घाटन हो सकता है। इससे अमावस्या और पूर्णिमा पर स्नान को उमड़ी भीड़ के कारण जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

दिल्ली से लखनऊ छह लेन नेशनल हाईवे पर ब्रजघाट में वनवे पुल बना हुआ है। छह लेन का सफर आसान करने के लिए शासन ने गंगा पर बने पुराने पुल की मरम्मत कर वनवे बनाने के निर्देश दिए थे। इस पुल की मरम्मत का काम लगभग पूरा हो गया है। पुल के ऊपर सड़क बनाई जा चुकी है। साइडो में फुटपाथ बनाने का काम चल रहा है। अधिकारियों की मानें, तो काम लगभग पूरा हो चुका है। इस माह के अंत तक पुल को आवागमन के लिए सुचारू किया जा सकता है। काम पूरा होने पर विधिवत इसका उद्घाटन कराया जाएगा।
विज्ञापन


डेढ़ साल से चल रहा काम, नई बनाई अप्रोच
ब्रजघाट में गंगा जी पर बने पुराने पुल पर मरम्मत का काम करीब डेढ़ साल से लगातार चल रहा है। पुल के बीच जोड़ों की दोबारा से मरम्मत की गई है। दोनों सिरों पर बनने वाली अप्रोच को तोड़कर दोबारा से बनाया गया है। ताकि नेशनल हाईवे पर गुजरने वाले भारी यातायात पर किसी तरह की समस्या न आने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम के झाम से मिलेगी निजात
गजरौला। अमावस्या, पूर्णिमा व अन्य मौकों पर गंगा स्नान के लिए ब्रजघाट श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। नेशनल हाईवे पर भारी यातायात व श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण ब्रजघाट के पुल पर जाम लग जाता है। कभी-कभी ब्रजघाट पुल से दो से पांच किलोमीटर तक लंबा जाम लग जाता है। ऐसी स्थिति में लोगों को जाम से निकलने के लिए कई घंटे बर्बाद करने पड़ जाते हैं। पुल की शुरूआत होने पर ब्रजघाट में जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।


पुल की मरम्मत का काम लगभग पूरा हो गया है। जल्द ही इसका विधिवत उद्घाटन कराया जाएगा। पुल की शुरूआत होने पर ब्रजघाट में भी नेशनल हाईवे टूवे हो जाएगा। इससे जाम की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।
- मनोज श्रीवास्तव, एनएचएआई मुरादाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed