{"_id":"5b92cb89867a550139683749","slug":"101536347017-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धू धूकर जल उठी हाइवे किनारे खड़ी डीसीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धू धूकर जल उठी हाइवे किनारे खड़ी डीसीएम
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। नेशनल हाईवे के किनारे खड़ी एक डीसीएम धू-धू कर जल उठी। आग लगने से डीसीएम के केबिन में रखे 50 हजार रुपये और एक मोबाइल भी जल गया। वहीं चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। आस पास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
शुक्रवार को सुबह साढ़े सात बजे हाइवे पर पैराडाइज होटल के सामने खड़ी एक डीसीएम में अचानक आग लग गई। आग लगती देख मौके पर आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया गया कि राजस्थान के बाड़मेर जिले के गांव चैटन निवासी गोपाल उक्त डीसीएम पर चालक है। डीसीएम से मुरादाबाद में माल उतारकर सुबह चार बजे गजरौला पहुंचा था। गजरौला से उसे शुक्रवार को फिर माल भरना था। ड्राइवर डीसीएम को रौनक फैक्ट्री के सामने सड़क किनारे खड़ा करके केबिन में ही सो गया। अचानक आग लगी देख ड्राइवर गोपाल राम की नींद टूटी। उसने आग से बचने को केबिन से छलांग लगा दी। कुछ ही देर में डीसीएम का केबिन पूरी तरह चलकर खाक हो गया। टूल बॉक्स में रखे पचास हजार रुपये और मोबाइल भी जलकर खाक हो गया। आस पास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।