{"_id":"5b538a074f1c1b3b748b62d9","slug":"101532201479-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक में केंद्र सरकार व भाजपा पर केंद्रीय सेवाओं में जाटों को आरक्षण दिए जाने के मामले में वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी गई है कि यदि संसद के मानसून सत्र में इस संबंध में वादा पूरा नहीं किया गया तो भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना होगा। बैठक में सोमवार को इस संबंध में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को देने का निर्णय भी लिया गया।
नगर की शेरपुर चुंगी पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष अरविंद अम्हेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरक्षण पर रोक लगाने के बाद जाट नेताओं को अपने आवास पर बुलाकर वादा किया था कि जाटों को केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण अवश्य दिया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद थे। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जाटों को आरक्षण नहीं दिया तो आगामी लोकसभा चुनाव में खामियाजा भुगतना होगा। बैठक में महाराज सिंह, कुलदीप सिंह, विरेंद्र सिंह, मनोज चौधरी, ब्रजपाल सिंह, अरूण चौधरी, सचिन चौधरी आदि मौजूद थे।