फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   सेवाइयां के कारखाने पर छापेमारी, हड़कंप

सेवाइयां के कारखाने पर छापेमारी, हड़कंप

Sat, 21 Jul 2018 01:01 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
सेवाइयां के कारखाने पर छापेमारी, हड़कंप
गजरौला। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को सेवाइयां के कारखाने पर छापा मार दिया। सेवाइयां का नूमना लेकर जांच के लिए भेज दिया है। वहीं 155 बोरे सेवाइयां सीज की कर दी गई। कारखाने में दूसरे के लेबल पर सेवाइयां पैकिंग होती पाई गई। उधर एक जगह पर बन रहे रसगुल्लों का भी नमूना लिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर गजरौला के मोहल्ला सुल्ताननगर में छापेमारी की गई। यहां पर रजबपुर के टांडा गांव निवासी लताफक अली के कारखाने पर छापा मारा। जहां बड़ी मात्रा में सेवाइयां बनाई जा रही थी। टीम ने पाया कि सेवाइयां बनाकर बजाज प्रोडेक्ट दिल्ली की पेकिंग में पैक की जा रही है। इस्त्रत्त्सके अलावा सेवाइयों को बनाने में तमाम खामिया टीम को मिली। टीम ने 155 बोरे सेवाइयां सीज कर दी। इन्हें अग्रिम आदेशों तक नहीं बेचा जा सकेगा। सेवाइयां कारखाने के स्वामी को नोटिस जारी किया गया है। वहीं अधिकारियों ने कहा कि वह अपनी पैकिंग में ही सेवाइयों को पैक करे। वहीं अपना पैकिंग पर अपना लेबल छपवाएगा। इसके साथ ही सेवाइयों का नूमना लेकर जांच के लिए भेज दिया। इसके बाद मुनेश देवी के घर में अवैैध रुप से रसगुल्ले बनते पाए गए। रसगुल्लों का भी नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। मुनेश देवी को हिदायत दी गई कि अगर रसगुल्ले बनाने का काम जारी रखा गया तो घर को ही सील कर दिया जाएगा। टीम में अभिहित अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज गुप्ता, पीके जयंत, विजय और तन्मय अग्रिहरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed