{"_id":"5b50e8dc4f1c1b4c748b5ff4","slug":"101532029148-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृति के पतन पर चिंता व्यक्त की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृति के पतन पर चिंता व्यक्त की
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष डूंगर सिंह ने टेलीविजन व फिल्मों में परोसी जा रही अश्लीलता पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने विज्ञापनों में भारतीय नारी के चित्रण पर भी चिंता व्यक्त की है। जिले की पंचायत 21 जुलाई को रजबपुर में होगी।
निकटवर्ती गांव मलकपुर में हुई एक पंचायत में भाकियू नेता ने कहा कि जिस भारतीय संस्कृति की विदेशों में भी पूजा की जाती थी आज उसी महान भारतीय संस्कृति की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के नाम पर अश्लीलता नहीं परोसी जा सकती है। भाकियू नेता ने केंद्र सरकार से मांग की कि टेलीविजन, फिल्मों व मोबाइल पर परोसी जा रही नग्नता के खिलाफ कानून बनाया जाएं तथा पहनावे को भी नियंत्रित किया जाएं। बैठक में जानकारी दी गई कि जिले की पंचायत आगामी 21 जुलाई को रजबपुर में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह, दिनेश प्रधान, रामवीर सिंह, सुभाष सिंह मौजूद थे।