फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   1.25 lakh books reached, course incomplete

सवा लाख किताबें पहुंचीं, कोर्स अधूरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
1.25 lakh books reached, course incomplete
शैक्षिक सत्र शुरू होने के करीब पांच महीने बाद भी परिषदीय स्कूलों में बच्चों को किताबें नहीं मिल सकी हैं। विद्यार्थी बिना किताबों के स्कूल आ रहे है। तमाम प्रयासों के बाद केवल सवा लाख किताबें कक्षा एक से 5 तक के आधे अधूरे कोर्स के साथ अमरोहा पहुंच गई हैं। जबकि जिले में 8 लाख किताबें आनी थी। विभागीय अधिकारियों की मानें तो अभी करीब 6.75 लाख किताबें आने के बाद बच्चों का कोर्स पूरा हो सकेगा। फिलहाल किताबों को जिला मुख्यालय से ब्लॉक स्तर पर भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन

जनपद में 1266 परिषदीय विद्यालयों हैं। जिसमें 1 लाख 50 हजार विद्यार्थी हैं। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का शैक्षिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हुआ था। एक अप्रैल से शैक्षिक सत्र शुरू हो गया था। तभी से छात्र-छात्राएं बिना किताबों पढ़ाई कर रहे हैं। शिक्षा विभाग के अफसरों ने दावा किया था कि बच्चों को पुरानी किताबे उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

जबकि 80 फीसदी बच्चों को पुरानी किताबें नहीं मिल सकी थीं। विद्यालय खुले करीब पांच महीने बाद अब विभाग द्वारा कक्षा एक से लेकर पांच तक बच्चों की कुछ विषयों के आधी-अधूरी किताबें मिलने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए आफिस के बाबू प्रशांत कुमार ने बताया कि जिलेभर के परिषदीय स्कूलों के लिए करीब आठ लाख किताबें आनी हैं लेकिन देहरादून से 1.25 लाख किताबों की पहली खेप मिल गई है। अभी करीब 6.75 लाख किताबें आनी बाकी है। फिलहॉल जो किताबें मिली हैं वह कुछ विषयों की हैं। कहा जाए जो बाकी किताबें आने के बाद कोर्स पूरा हो सकेगा जो किताबें मिली हैं उन्हें ब्लाक स्तर पर भिजवा दिया गया है। जल्द ही स्कूलों में विद्यार्थियों को वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed