फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   1.13 lakh cheated from 103 families in the name of getting gas connection

गैस कनेक्शन दिलाने के नाम पर 103 परिवारों से 1.13 लाख ठगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
1.13 lakh cheated from 103 families in the name of getting gas connection
गैस कनेक्शन दिलाने के नाम पर काशीपुर (उत्तराखंड) के युवक ने सौ से अधिक परिवारों से 1.13 लाख रुपये ठग लिए। ठगी का एहसास होने से ग्रामीणों के होश उड़ गए। उन्होंने मामले की शिकायत कंपनी के अधिकारियों से की। जिसके बाद कंपनी के अधिकारी ने डिडौली कोतवाली में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जनपद उद्यम सिंह नगर (उत्तराखंड) के काशीपुर का एक युवक पिछले कई महीने से डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपनी ससुराल में रह रहा था। बताते हैं कि वह एक गैस कंपनी में बतौर एजेंट गांवों में घूमकर कनेक्शन वितरण करने का काम करता था। इस दौरान उसने डिडौली क्षेत्र के आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों के 103 गैस कनेक्शन देने के नाम पर फार्म भरते समय 1100-1100 रुपये वसूल लिए। काफी समय बाद भी ग्रामीणों को सामान नहीं मिला। ठगी का एहसास होने पर ग्रामीणों ने मामले की शिकायत लोधीपुर स्थित गैस कंपनी के अधिकारियों से की। कंपनी की जांच पड़ताल में सामने आया कि ग्रामीणों द्वारा वसूले गए रुपये युवक ने कंपनी के खाते में जमा नहीं कराए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को कंपनी से जुड़े अधिकारी यासुकोशल ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की तहरीर दी है। एसएसआई सुकर्मपाल राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed