फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   amitabh son in law facebook account hack

अमिताभ के दामाद का फेसबुक अकाउंट हैक, डाले अश्लील फोटो

Fri, 02 Aug 2013 01:35 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 02 Aug 2013 01:35 AM IST
विज्ञापन
amitabh son in law facebook account hack

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के दामाद व एस्कॉर्ट्स कंपनी के ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल नंदा का ई-मेल और फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया। जालसाज ने ई-मेल हैक कर उनके दोस्तों को संदेश भेजकर पैसे की मदद मांगी।

विज्ञापन


जब दोस्तों ने निखिल को फोन कर इसकी जानकारी ली तब ई-मेल हैक होने का खुलासा हुआ। मामले में आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार एस्कॉर्ट्स लिमिटेड के जेएमडी निखिल सपरिवार नई दिल्ली के जोरबाग इलाके में रहते हैं। उन्होंने दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को एक शिकायत देकर अपना ई-मेल अकाउंट हैक किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन


शिकायत में उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी 22 जुलाई को उनके दोस्तों से मिली। दरअसल उनके दोस्तों को नंदा की ई-मेल आईडी से एक मेल मिला। जिसमें निखिल के मैनचेस्टर में होने का हवाला दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उनकी भतीजी की हालत नाजुक होने की जानकारी देते हुए इलाज के लिए लाखों यूके पौंड की जरूरत बताई गई थी। मेल में वेस्टर्न यूनियन के जरिए एक खाते में रकम मुहैया करवाने की मांग की गई थी।

साथ ही लिखा गया था कि वह भारत लौटने के बाद सभी को रकम लौटा देंगे। जांच करने पर पता चला कि उनका फेसबुक अकाउंट भी हैक कर लिया गया है और उस पर अश्लील फोटो डाले गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नाइजीरियन गिरोह पर शक
जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की जालसाजी नाइजीरियन गिरोह करते हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घटना को भारत से अंजाम दिया गया है या फिर विदेश से।


कैसे किया ई-मेल हैक
जांच से यह बात सामने आई है कि 21 जुलाई की रात में निखिल के ई-मेल को हैक किया गया। हैकर ने गोपनीय डाटा को कब्जे में लेकर अकाउंट की सेटिंग को होल्ड कर लिया।

इसके बाद निखिल के नाम से सिर्फ आई का अक्षर हटाकर फर्जी ई-मेल अकाउंट बनाया और उसके बाद उनके कॉन्टैक्ट लिस्ट में सभी को मैसेज कर दिया।

हैकर ने रिप्लाई सेटिंग को भी डायवर्ट कर दिया। जिससे निखिल के पास भेजे जाने वाले सभी रिप्लाई हैकर के अकाउंट में पहुंचने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed