{"_id":"3c3912a5284444d56319b0393f856184","slug":"amitabh-and-amar-singh-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन और अमर सिंह पर दर्ज मुकदमा होगा वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमिताभ बच्चन और अमर सिंह पर दर्ज मुकदमा होगा वापस
कानपुर/ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2013 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता अमिताभ बच्चन और राष्ट्रीय लोक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह के खिलाफ चल रहे फर्जीवाड़े और मनी लांड्रिंग के मुकदमे की वापसी पर जिला प्रशासन ने मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने शासन को भेजी रिपोर्ट में कहा है कि मुकदमा जीतने की संभावना नहीं है। कोई भी आरोप साबित नहीं हो सका है। फाइनल रिपोर्ट भी लगाई जा चुकी है।
शासन ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर राज्य बनाम अमर सिंह और अमिताभ बच्चन आदि के खिलाफ बाबूपुरवा थाने में दर्ज मुकदमा की वापसी पर 13 बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन
यह मुकदमा फर्जीवाड़ा करने, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और प्रोबेशन ऑफ मनी लाड्रिंग के तहत दर्ज हुआ था। मामले में 30 मई को जिलाधिकारी दफ्तर से पत्र अभियोजन दफ्तर भेज दिया गया था।
विज्ञापन
जिला शासकीय अधिवक्ता संतोष यादव ने डीएम को दी रिपोर्ट में कहा है कि यह मुकदमा जिला जज कोर्ट में चल रहा है। इसमें फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है। इसके खिलाफ वादी ने प्रोटेस्ट रिट दाखिल की थी।
कोलकाता पुलिस ने विवेचना वापस कर दी थी। इसके बाद आर्थिक अपराध शाखा को विवेचना दी गई। वादी शिवाकांत त्रिपाठी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।
अभियोजन की सफलता की संभावना अत्यंत क्षीण प्रतीत होती है। अभियोजन की कार्यवाही करना विधि संगत नहीं है। एसएसपी यशस्वी यादव ने 23 जुलाई को इस रिपोर्ट पर आख्या लगाई है।
इसमें कहा गया है कि वह जिला शासकीय अधिवक्ता की रिपोर्ट से सहमत हैं। इस पर डीएम ने अपनी संस्तुति लगाते हुए रिपोर्ट 27 जुलाई को शासन को भेज दी है।
ये था मामला
लेबर कालोनी बाबूपुरवा निवासी शिवाकांत त्रिपाठी ने 15 अक्तूबर 2009 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि राज्यसभा सदस्य अमर सिंह और उनके सहयोगियों ने कूट रचित दस्तावेज तैयार कर सही के रूप में प्रयोग करने और गलत ढंग से धन अर्जित किया। बाद में विवेचना में अभिनेता अमिताभ बच्चन और अन्य लोगों के नाम सामने आए थे।