फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   amit shah says you are booth president not booth owner

बूथ अध्यक्षों को बूथ मालिक बना गए अमित शाह

Tue, 07 Jun 2016 09:38 PM IST
अजय झंवर/ अमर उजाला, कासगंज
अजय झंवर/ अमर उजाला, कासगंज Updated Tue, 07 Jun 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
amit shah says you are booth president not booth owner
अमित शाह ने अपने 30 मिनट के संबोधन में कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के मंत्र दिए - फोटो : amar ujala
मिशन-2017 को लेकर बूथ अध्यक्षों की पाठशाला में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने न केवल चुनाव जीतने के मंत्र दिए बल्कि इस दौरान कार्यकर्ताओं से उनके संघर्ष में साथ निभाने का वादा किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने बूथ अध्यक्षों को बूथ मालिक शब्द बोलकर न केवल सम्मान दिया बल्कि उनमें नए उत्साह का संचार भी किया। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने 30 मिनट के संबोधन में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। वहीं, कार्यकर्ताओं पर भी फोकस किया। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का महासागर इस बात का भरोसा देता है कि यूपी में कमल खिलेगा। उन्होंने बूथ स्तर तक मजबूती की बात करते हुए बूथ अध्यक्षों से मालिक के रूप में कार्य करने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने चुनाव मंत्र का नारा देते हुए कहा कि बूथ जीता, चुनाव जीता। उन्होंने कार्यकर्ताओं को छह माह का समय देते हुए कहा कि हर बूथ पर बूथ समिति बनाई जाए। कमल के फूल को घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य बूथ कमेटी बना ले। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शाह की इस पाठशाला में कई मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधान पार्टी है। इसमें कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है। एक बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि पार्टी विधानसभा चुनाव बूथ जीतो विधानसभा जीतो के मंत्र के साथ लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की लड़ाई लड़े। किसी से न घबराएं, न डरें। भले ही कार्यकर्ता के खिलाफ मुकदमा कायम क्यों न हो? भाजपा ऐसे कार्यकर्ताओं की लड़ाई लड़ेगी और सरकार बनने पर ये मुकदमे भी वापस लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता परिक्रमा वादी नहीं, पराक्रमी बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed