{"_id":"bcd9e5b0-cee3-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"amit-jani-declared-all-statues-of-mayawati-broken","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर ऐलान, 'मायावती की सारी मूर्तियों को गिराउंगा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर ऐलान, 'मायावती की सारी मूर्तियों को गिराउंगा'
अमरोहा/ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2013 08:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती की अंबेडकर पार्क लखनऊ में लगीं मूर्तियों को ध्वस्त करने के बाद एकाएक चरचा में आए नव निर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने ऐलान किया है कि मूर्ति गिराने की बरसी को शौर्य दिवस के रूप में मनाएंगे।
विज्ञापन
बसपा को ललकारते हुए माया व ज्योतिबाफुले की सभी मूर्तियों को गिराने का संकल्प भी लिया।
बिजनौर रोड पर पैलेस में अमित जानी ने कहा कि जब मुख्यमंत्री ने जनपद का नाम अमरोहा कर दिया तब जिले में ज्योतिबाफुले की प्रतिमाओं का कोई औचित्य नहीं बनता।
विज्ञापन
साफ कहा कि तत्काल ज्योतिबा की प्रतिमाओं को हटा दिया जाए। वरना कलक्ट्रेट समेत अन्य स्थानों पर लगीं मूर्तियों को उनका संगठन गिराएगा।
जानी ने कहा कि हरिजन एक्ट को समाप्त कराने नव निर्माण सेना सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
सम्मेलन में बताया कि 26 जून को माया की मूर्तियों पर हथौड़ा चलाने का एक साल पूरा हो रहा है। बसपा भले ही काला दिवस मनाए लेकिन उनका संगठन इस दिन को शौर्य दिवस के रूप में मनाने के लिए लखनऊ में स्वाभिमान रैली करेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यकर्ताओं से रैली सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान सुरजीत सिंह उर्फ जोनी को सेना का जिलाध्यक्ष घोषित किया।